मनोरंजन

Deepika Padukone की तस्वीर पर रणवीर सिंह ने किया कमेंट, एक्शन में आए ट्रोलर्स

Gulabi
14 Jan 2022 12:41 PM GMT
Deepika Padukone की तस्वीर पर रणवीर सिंह ने किया कमेंट, एक्शन में आए ट्रोलर्स
x
बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं
बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। फैंस इनकी जोड़ी को खूब पसंद करते हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर को अपने फैंस के साथ साझा किया था। जिसपर उनके पति रणबीर सिंह ने कुछ ऐसा कमेंट किया की वो सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे।
दरअसल, दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर (Deepika Padukone Post) को शेयर किया था। इसपर रणबीर सिंह ने एक प्यारा कमेंट कर लिखा,'तेरी जुल्फों में खोया रहूं'। हालांकि, ये कंमेट सोशल मीडिया यूजर्स को प्यारा नहीं लगा और लोग रणवीर सिंह को इस कंमेट के लिए जमकर ट्रोल करने लगे। जहां एक यूजर ने तंज कसते हुए कहा कि 'क्यों भाई डैंड्रफ हो क्या? वहीं, एक यूजर ने बोला,'ओवरडोज हो गया क्या... लोग घर में रहते हैं और यह बाबला बाल में...।'

दीपिका पादुकोण ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें उनके बाल बिखरे हुए हैं। उन्होंने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा,'मैं हेयर फ्लिप करना चाह रही थीं, लेकिन हर बार मैं नाकामयाब रहीं। रणवीर के साथ यूजर दीपिका को भी ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'नहा लो इतनी भी ठंड नहीं है'।
हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणबीर सिंह की फिल्म 83 रिलीज हुई थी। इस फिल्म को उतना प्यार नहीं मिला, जितना इस फिल्म के मेकर्स चाह रहे थे। दीपिका पादुकोण जल्द ही फिल्म 'गहराइयां' में देखी जाएंगी। वहीं रणवीर सिंह फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखें जाएंगे।
Next Story