मनोरंजन

रणवीर सिंह ने रोमांटिक तरीके से मनाया अपना 37वां जन्मदिन, दीपिका पादुकोण के साथ शेयर कीं प्राइवेट फोटोज

Rounak Dey
13 July 2022 11:36 AM IST
रणवीर सिंह ने रोमांटिक तरीके से मनाया अपना 37वां जन्मदिन, दीपिका पादुकोण के साथ शेयर कीं प्राइवेट फोटोज
x
दीपिका वहां कोंकणी सम्मेलन में गई थीं।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने ढेर सारी तस्वीरों का पिटारा अपने फैन्स के लिए खोला है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए हैं जिनमें कुछ वीडियोज भी हैं। रणवीर सिंह का बर्थडे 6 जुलाई को था। ये उसी दिन साथ में गुजारे कुछ प्राइवेट मोमेंट्स की तस्वीरें लग रही हैं।


फोटोज के हैशटैग को देखकर लग रहा है कि ये तस्वीरें उनके बर्थडे (6 जुलाई) की तस्वीरें हैं। दोनों काफी मस्ती और अडवेंचर करते दिख रहे हैं।

दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टा पर कैप्शन दिया है, ईश्वर करे हमारी जिंदगी में ढेर सारे अच्छे एक्सपीरिएंस और अडवेंचर हों।



तस्वीरों में रणवीर, दीपिका पानी से खेलते तो कभी साइकलिंग करते दिख रहे हैं। उन्होंने खूबसूरत समुद्र, सनसेट, रेत और फूल की तस्वीरें कैप्चर की हैं। एक फोटो में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के फुटप्रिंट भी दिख रहे हैं।

रीसेंटली रणवीर सिंह मैन वर्सस वाइल्ड में नजर आए हैं। इस शो के चर्चे भी हैं। रणवीर एक वीडियो में बोलते हैं, वेलकम टु दीपिका वर्सस वाइल्ड।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हाल ही में यूएस से लौटे हैं। दीपिका वहां कोंकणी सम्मेलन में गई थीं।


Next Story