मनोरंजन

रणवीर सिंह बने लड़की, मंच पर एंट्री देखकर दंग रह गए दर्शक

Nilmani Pal
17 Oct 2021 4:42 PM GMT
रणवीर सिंह बने लड़की, मंच पर एंट्री देखकर दंग रह गए दर्शक
x

'द बिग पिक्चर' के मंच पर रणवीर सिंह की मस्ती से शो में डबल मनोरंजक का तड़का लग रहा हैं. आज के एपिसोड में रणवीर के सामने आएं हुए कंटेस्टेंट 'अभय सिंह' को रणवीर ने कुछ डेटिंग टिप्स दिए और शहर की लड़कियों के साथ डेट पर कैसे जाते हैं. यह बताने के लिए रणवीर खुद लड़की बन गए. पिंक ओढ़नी लेकर आंखों में स्टाइलिश गॉगल लगाकर जैसे ही रणवीर ने मंच पर एंट्री की सभी दर्शक दंग रह गए. सभी ने तालियां बजाकर रणवीर को प्रोत्साहित किया. 'शहर की लड़की' गाने पर हाथ में 'शानदार पर्स' लिए हुए रणवीर सिंह को अपने सामने देख अभय सिंह हैरान रह गए. रणवीर ने अभय सिंह को कहा कि मैं शहर की लड़की हूं. तो आप मुझे बताइए कि इस शहर की लड़की की आप किसी तरीके से तारीफ करेंगे.पिछले एपिसोड में रणवीर के शो में शामिल हुए कांस्टेबल करिश्मा तुर को रणवीर ने अपनी तरह से 'रनिंग शूज' गिफ्ट कर दिए थे.







Next Story