मनोरंजन

इस अंदाज में इवेंट में पहुंचे रणवीर सिंह, देखें वीडियो

Neha Dani
26 July 2022 8:32 AM GMT
इस अंदाज में इवेंट में पहुंचे रणवीर सिंह, देखें वीडियो
x
संहिता की धारा 292, 293, 354 और 509 के साथ आईटी अधिनियम की धारा 67A के तहत एक शिकायत दर्ज की गई है।


बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) आजकल चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। गौरतलब है कि बीते दिनों एक्टर ने न्यूड फोटोशूट करवा कर इंडस्ट्री में खलबली मचा दी थी। इस पर कई सेलेब्स ने उन्हें खुले तौर पर सपोर्ट किया तो दूसरी तरफ उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। इस फोटोशूट के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए रणवीर सिंह।


दरअसल हाल ही में रणवीर सिंह एक इवेंट में शामिल हुए। अपने अतरंगी अंदाज के लिए फेमस एक्टर इस बार देसी अंदाज में नजर आए। न्यूड फोटोशूट के बाद यह पहला मौका था जब रणवीर सिंह किसी पब्लिक इवेंट में शामिल हुए। इस दौरान एक्टर कुर्ता में नजर आए। रणवीर सिंह के लुक पर अब सोशल मीडिया यूजर्स अलग अलग रिएक्शन दे रहे हैं।


गौरतलब है कि रणवीर के न्यूड फोटो शूट के बाद ये रणवीर का पहला पब्लिक अपियरेंस था और इस दौरान उनका ये देसी अंदाज देख वो सोशल मीडिया पर एक बार फिर छा गए। जानकारी के लिए बता दें कि न्यूड फोटोशूट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।

एक एनजीओ ने शिकायत दर्ज कराई है कि तस्वीरें 'महिलाओं की भावनाओं को आहत' कर रही हैं. इसके अलावा, जैसा कि टाइम्स नाउ द्वारा रिपोर्ट किया गया है, महिलाओं की मर्यादा का अपमान करने के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 292, 293, 354 और 509 के साथ आईटी अधिनियम की धारा 67A के तहत एक शिकायत दर्ज की गई है।

Next Story