मनोरंजन

क्र‍िकेट की दुनिया में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने रखा कदम, बनेंगे IPL टीम के मालिक

jantaserishta.com
22 Oct 2021 4:21 PM IST
क्र‍िकेट की दुनिया में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने रखा कदम, बनेंगे IPL टीम के मालिक
x

IPL में इस बार दो नई टीमें देखने को मिलेंगी, जिसकी बिडिंग दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह करने वाले हैं. शाहरुख खान और प्रीति जिंटा के अलावा इन दोनों की भी टीम होगी. लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ही जल्द अपनी टीम बनाते नजर आएंगे, एक नहीं बल्कि दो. कहा जा रहा है कि टीम की बिडिंग की शुरुआत 25 अक्टूबर से होगी. दो सबसे बड़े बिडर्स को टीम के राइट्स मिलेंगे.

शाहरुख खान और जूही चावला की टीम का नाम है कोलकाता नाइट राइडर्स. इसके अलावा प्रीति जिंटा की अपनी टीम है, जिसका नाम है किंग्स 11 पंजाब. चर्चा हो रही है कि इन्हीं की तरह दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की भी दो टीमें होंगी. दोनों को ही स्पोर्ट्स की काफी शौक है. इनके पिता प्रकाश पादुकोण इस गेम के चैंपियन रह चुके हैं. वहीं, रणवीर सिंह दो बड़े स्पोर्टिंग टूर्नामेंट्स का हिस्सा हैं. इसमें एनबीए और इंग्लिश प्रीमियर लीग शामिल हैं.
केवल दीपिका और रणवीर ही नहीं, इन दो नई टीम्स के लिए और भी लोगों ने बिड करने का जिम्मा लिया है. इसमें अडानी ग्रुप, ग्लेजर फैमिली, ऑरोबिंदो फार्मा, टॉरेंट फार्मा, आरपी-संजीब गोयंका ग्रुप, जिंदल स्टील (नवीन जिंदल), हिन्दुस्तान टाइम्स मीडिया, रॉनी स्क्रूवाला, कोटक ग्रुप, सिंगापुर बेस्ड पीई फर्म, सीवीसी पार्टनर्स और ब्रॉडकास्ट एंड स्पोर्ट कंसल्टिंग एजेंसीज आईटीडब्ल्यू और ग्रुप एम शामिल है.
पीटीआई के मुताबिक, BCCI करीब 7000 करोड़ से लेकर 10 हजार करोड़ की बिडिंग प्राइस की उम्मीद जता रहा है. वहीं, इसका बेस प्राइस दो हजार करोड़ रखा गया है. जितने भी ग्रुप्स मिलकर बिड करते हैं, वह हर साल तीन हजार करोड़ का मुनाफा कमाते हैं. देखना होगा कि आखिर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इसमें किस तरह सफल रहते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story