मनोरंजन
'करंट लगा रे' की लॉन्चिंग पर शामिल हुए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
Rounak Dey
9 Dec 2022 3:28 AM GMT

x
इवेंट से इन सितारों की तस्वीर अब सामने आ गई हैं। आइए नजर डालते हैं इन फोटोज पर...
बॉलीवुड के राम और लीला यानी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सर्कस की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर सामने आया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। बता दें कि रणवीर सिंह स्टारर फिल्म सर्कस 23 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली हैं। फैंस इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच सर्कस का एक गाना 'करंट लगा रे' (Current Laga Re) सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं कुछ देर पहले ही इस गाने की लॉन्चिंग हुई है, जिसमें रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और रोहित शेट्टी शामिल हुए। इवेंट से इन सितारों की तस्वीर अब सामने आ गई हैं। आइए नजर डालते हैं इन फोटोज पर...
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने मचाया धमाल
इस इवेंट में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने जमकर धमाल मचाया है। इस दौरान रणवीर अपने अंदाज में फैंस के दिलों को जीतते नजर आए। वहीं दीपिका पादुकोण ने भी अपना जलवा बिखेरा है।
रणवीर सिंह का अतरंगी अंदाज
रणवीर सिंह अपने अतरंगी अंदाज के लिए जाने जाते हैं, जिसकी गवाही एक्टर की ये तस्वीरें दे रही हैं। इस दौरान रणवीर सिंह डांस करते नजर आए।
TagsJanta Se Rishta Latest NewsJanta Se Rishta NewsJanta Se Rishta News WebdeskToday's Big NewsToday's Important NewsPublic Relations Big NewsCountry-World Newsstate wise newshind newstoday's newsbig newspublic relation new newsdaily newsbreaking newsindia newsseries of newsnews of country and abroad

Rounak Dey
Next Story