मनोरंजन

फैजल शेख की गोद में बैठ गए रणवीर, सामने आई वीडियो

Rounak Dey
20 Sep 2022 6:43 AM GMT
फैजल शेख की गोद में बैठ गए रणवीर, सामने आई वीडियो
x
तब तक आपके लिए ढेर सारी सक्सेस और पावर की दुआ करता हूं।'

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह जहां भी पहुंच जाएं वहां माहौल का एनर्जी लेवल कई गुना ऊपर पहुंच जाता है। रणवीर सिंह हाल ही में फिल्म 'Cirkus' की टीम के साथ टीवी एक्टर फैजल शेख के साथ जमकर मस्ती करते नजर आए। रणवीर सिंह का ये वीडियो फैजल ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें रणवीर सिंह टीवी एक्टर की गोद में बैठे नजर आ रहे हैं।


कब रिलीज होगी रणवीर की सर्कस?
रणवीर सिंह की फिल्म Cirkus का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है, और यह फिल्म 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। बात करें वायरल हो रहे वीडियो की तो रणवीर सिंह को इसमें फैजल के साथ मस्ती करते देखा जा सकता है।


फैजल शेख की गोद में बैठ गए रणवीर
रणवीर सिंह टीवी एक्टर फैजल की गोद में बैठे हुए हैं और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' का डायलॉग अपने ही अंदाज में बोल रहे हैं। रणवीर सिंह ने कहा, 'टीवी का, सोशल मीडिया का, फिल्म का, सबका बदला लेगा मेरा फैजू।' वीडियो के बैकग्राउंड में संजय मिश्रा और वरुण शर्मा भी मस्ती करते दिखाई पड़ रहे हैं।

फैजल ने कैप्शन में लिखी दिल की बात
वीडियो को शेयर करते हुए फैजल शेख ने लिखा, 'खतरों के खिलाड़ी की स्टेज पर इससे बेहतर मुलाकात नहीं हो सकती थी। सचमुच कमाल के इंसान हैं, फुल ऑफ एनर्जी और शालीनता से भरे हुए। उम्मीद है कि आपसे जल्दी मिलूंगा सर, तब तक आपके लिए ढेर सारी सक्सेस और पावर की दुआ करता हूं।'


Next Story