मनोरंजन

रणवीर ने इस मामले में दर्ज कराई FIR

Mohammed Raziq
22 April 2024 2:50 PM IST
रणवीर ने इस मामले में दर्ज कराई FIR
x
मुंबई : एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। लोकसभा चुनाव के बीच रणवीर का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद वे परेशान हो गए। वीडियो में रणवीर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोलते हुए देखा जा सकता है। रणवीर महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी को लेकर मोदी को टारगेट करते हुए नजर आ रहे थे। हालांकि रणवीर ने ऐसा कुछ भी नहीं कहा बल्कि ये वीडियो AI (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) की मदद से बनाया गया था।
इस डीप फेक वीडियो मामले में अब रणवीर ने लीगल एक्शन लिया है। रणवीर ने एक FIR दर्ज करवा दी है। रणवीर की टीम ने इस खबर को कंफर्म कर दिया है। रणवीर के स्पोक्सपर्सन ने इस मामले पर कहा कि हां, हमने पुलिस कंप्लेंट दर्ज करवाई है और जिस हैंडल से AI की मदद से बनाया गया रणवीर सिंह का डीपफेक वीडियो प्रमोट किया जा रहा था उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
बता दें कि 19 अप्रैल को रणवीर ने इस तरह के वीडियो से लोगों को बचने की सलाह देते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा था, “डीपफेक से बचो दोस्तों।” रणवीर से पहले आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ, काजोल, रश्मिका मंधाना, नोरा फतेही समेत कई अन्य सितारे भी इस डीपफेक ट्रेंड का शिकार बन चुके हैं।
Next Story