मनोरंजन

एयरपोर्ट पर रणवीर दीपिका को एक दूसरे का हाथ थामे किया स्पॉट, देखें वीडियो

Neha Dani
11 July 2022 4:42 AM GMT
एयरपोर्ट पर रणवीर दीपिका को एक दूसरे का हाथ थामे किया स्पॉट, देखें वीडियो
x
जहां रणवीर सिंह हाल ही में ‘जयेशभाई जोरदार’ में नजर आए थे तो वहीं दीपिका फिल्म ‘गहराइयां’ में दिखाई दी थीं।

फिल्मी गलियारों में आजकल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) छाए हुए हैं। हाल ही में यह स्टार कपल अपने वेकेशन से मुंबई लौट गए हैं। एयरपोर्ट पर रणवीर दीपिका (Ranveer Deepika) को एक दूसरे का हाथ थामे स्पॉट किया गया।

दरअसल बीते दिनों रणवीर सिंह का जन्मदिन था। इस मौके पर बॉलीवुड कपल यूसए में था। वहां इन्होंने साथ में रणवीर सिंह का जन्मदिन मनाया। अब रणवीर दीपिका मुंबई लौट आए हैं। स्टार्स के एयरपोर्ट लुक की बात करें तो दीपिका व्हाइट स्वेट शर्ट और पैंट में नजर आईं। एक्ट्रेस का यह कैजुअल लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।


वहीं दूसरी तरफ रणवीर सिंह की बात करें तो एक बार फिर एक्टर अपने अतरंगी अंदाज में नजर आए। एक्टर रेड पैंट के साथ बीज कलर के हुडी में नजर आए। एयरपोर्ट पर एक दूजे का हाथ थामे रणवीर दीपिका, कपल गोल दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर इनका यह एयरपोर्ट वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
बीते दिनों अफवाहों का बाजार गर्म था कि आलिया भट्ट के बाद दीपिका भी गुड न्यूज देनी वाली हैं। हालांकि स्टार कपल की तरफ से इस अफवाह को गलत बताया गया। स्टार कपल के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार दोनों फिल्म '83' में नजर आए थे। जहां रणवीर सिंह हाल ही में 'जयेशभाई जोरदार' में नजर आए थे तो वहीं दीपिका फिल्म 'गहराइयां' में दिखाई दी थीं।

Next Story