मनोरंजन

बिना बताए घूमने निकले रणवीर-आलिया, सामने आया ये वीडियो

jantaserishta.com
25 Nov 2021 12:39 PM IST
बिना बताए घूमने निकले रणवीर-आलिया, सामने आया ये वीडियो
x

फाइल फोटो 

अपनी आवाज से जलवा बिखेरने वाले एपी ढिलौन ने कल रात गुरुग्राम की पब्लिक को अपनी धुन पर नचाया. ओपन एयर कॉन्सर्ट में लाखों लोग उन्हें सुनने आए. इसी बीच जब आलिया और रणवीर वहां पहुंचे तो लोगों का एक्साइटमेंट लेवल और बढ़ गया. टाइट सिक्योरिटी के बीच आलिया और रणवीर डांस करते हुए काफी एंजॉय कर रहे थे. कुछ दिन पहले भी दिल्ली में रॉकी और रानी को करण जोहर के साथ स्पॉट किया गया था.

कॉन्सर्ट के कई वीडियो फैंस द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे हैं. दरअसल शूटिंग से फ्री होकर आलिया और रणवीर मस्ती करने कॉन्सर्ट में आए. वीडियो में गुरुग्राम के क्राउड के बीच रॉकी और रानी ने जब जमकर ठुमके लगाए तो पब्लिक भी जोश से भर उठी.


वीडियो में रणवीर ब्लैक टी शर्ट और ब्लैक जैकेट में कैप के साथ सनग्लासेस लगाए डांस कर रहे हैं वहीं हमेशा स्टनिंग लगने वाली आलिया भी ब्लैक जैकेट साथ अपने कैसुयल लुक में नजर आईं. एपी ढिलौन के सबसे मशहूर गाने ब्राउन मुंडे पर जब आलिया और रणवीर ने ठुमके लगाए तो आस पास के लोग तेज तेज हूटिंग करने लगे.
कॉन्सर्ट में जब लोगों ने आलिया और रणवीर को देखा तो सब खुशी से पागल हो गए लेकिन उसी बीच उनकी जबरदस्त फैन ने जब अचानक आलिया को देखा तो वह रुक नहीं पाई और उनके सामने आलिया आलिया चिल्लाने लग गईं. आलिया ने भी उन्हें खूब प्यार दिया. वीडियो में आलिया अपनी फैन को फ्लाइंग किस देती नजर आ रही हैं. साथ ही उन्होंने फैन को कहा रो मत आप. बता दें कि आलिया की यह फैन उनको 2014 में भी मिली थी जिसको देखते ही आलिया ने उन्हें तुरंत पहचान कर कहा मुझे तुम्हारा चेहरा याद है यह सुनकर वह फैन खुशी से झूम उठीं.
4 साल बाद करण जौहर रॉकी और रानी के साथ दर्शकों को एंटरटेन करने आ रहे हैं. रॉकी और रानी में सुपस्टार रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ ध्रमेंद्र पाजी, जया बच्चन और शबाना आजनी भी दर्शकों का दिल जातने के लिए तैयार हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story