मनोरंजन

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने किया धमाकेदार डांस

Subhi
25 July 2023 6:25 AM IST
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने किया धमाकेदार डांस
x

बॉलीवुड स्टार्स रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर काफी बज है। ये फिल्म इसी सप्ताह शुक्रवार यानी 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अपनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का प्रमोशन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।



दोनों स्टार्स की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते रहते हैं। अब रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अपनी फिल्म के गाने की लॉन्चिंग के दौरान स्पॉट हुए और दोनों डांस करते नजर आए। यहां पर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की नई तस्वीरें देख सकते हैं।



रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के गाने 'ढिंढोरा बाजे रे' रिलीज हुआ है।रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के डांस के दौरान स्टेप्स काफी प्यारे थे। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फोटोज वायरल हो रही हैं।

Next Story