मनोरंजन

रानू मंडल ने दुल्हन बनकर गाया ये पॉप्युलर गाना, वायरल हो रहा वीडियो

Neha Dani
15 April 2022 9:28 AM GMT
रानू मंडल ने दुल्हन बनकर गाया ये पॉप्युलर गाना, वायरल हो रहा वीडियो
x
इसके बाद उनके गाने अक्सर सोशल मीडिया पर आते रहते हैं और चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Ranu Mondal Video: इंटरनेट सेंसेशन रानू मंडल ने एक बार फिर लोगों का ध्यान खींचा है। रानू मंडल का एक गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उस पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। रानू मंडल के वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह दुल्हन के लुक में नजर आ रही हैं और 'कच्चा बादाम' गाने को गा रही हैं। रानू मंडल का ये गाना जैसे की वायरल हुआ कि लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। बताते चलें कि रानू मंडल दिवंगत गायिका लता मंगेशकर का गाना 'एक प्यार का नगमा' गाकर रातोंरात इंटरनेट पर छा गई थीं। इसके बाद उनके गाने अक्सर सोशल मीडिया पर आते रहते हैं और चर्चा का विषय बन जाते हैं।




Next Story