मनोरंजन

80 की उम्र तक शाहरुख संग रोमांस करना चाहती हैं रानी मुखर्जी

Rounak Dey
6 April 2023 4:00 PM IST
80 की उम्र तक शाहरुख संग रोमांस करना चाहती हैं रानी मुखर्जी
x
अब यही उम्मीद है कि कोई तमन्ना जल्द ही रानी की यह इच्छा पूरी करें और फैंस की दिल-ए-तमन्ना भी जल्द पूरी हो।
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान पर तो हर कोई फिदा हैं। इन्हे लोग ‘किंग ऑफ रोमांस’ के नाम से भी बुलाते हैं। हर एक्ट्रेस चाहती है कि उसे एक बार शाहरुख खान के साथ फिल्म में रोमांस करने का मौका जरूर मिले।
शाहरुख खान बॉलीवुड की लगभग हर हिरोइन के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस कर चुके हैं। शाहरुख की अपनी एक्टिंग और लुक्स में इतने माहिर है कि हर हिरोइन के साथ उनकी जोड़ी फिट बैठती है। किंग खान 90 दशक की हिरोइन से लेकर अब तक ही हिरोइंस के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं।
इसी के चलते अब रानी मुखर्जी का ये बयान खूब चर्चा में हैं। 'राजा की आएगी बारात' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस को शाहरुख खान के साथ 'कुछ कुछ होता है' से सफलता मिली। वैसे तो एक्ट्रेस शाहरुख के साथ कई बार ऑनस्क्रीन रोमांस कर चुकी हैं और एक्ट्रेस ने अब खुलासा किया है कि वो पर्दे पर शाहरुख के साथ रोमांस जारी रखना चाहेंगी।
एक इंटरव्यू में, जब उनसे पूछा गया कि क्या वो शाहरुख खान के साथ एक और फिल्म करने के लिए तैयार हैं, तो एक्ट्रेस ने जवाब दिया कि वो चाहती हैं कि राइटर एक दिलचस्प प्रेम कहानी लेकर आएं जिसमें उनके साथ शाहरुख भी हों। रानी ने कहा कि वो 80 साल की उम्र तक शाहरुख के साथ रोमांस करना चाहेंगी।
फैंस भी इनकी जोड़ी को एक बार फिर देखना पसंद करेंगे। अब यही उम्मीद है कि कोई तमन्ना जल्द ही रानी की यह इच्छा पूरी करें और फैंस की दिल-ए-तमन्ना भी जल्द पूरी हो।

Next Story