मनोरंजन
महापर्व छठ पर सज-धजकर पूजा करती नजर आईं रानी चटर्जी, तस्वीर शेयर कर फैंस को दी बधाई
Rounak Dey
31 Oct 2022 9:41 AM IST

x
कमेंट कर उन्हें महापर्व की बधाई भी दे रहे हैं।
देश में इस वक्त महापर्व छठ खूब धूमधाम से मनाया जा रहा है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व का आज तीसरा दिन है। आम लोगों के साथ सेलिब्रेटीज भी छठ का त्योहार मनाते नजर आ रहे हैं। इसी बीच भोजपुरी सुपरस्टार रानी चटर्जी ने छठ सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस को इस पर्व की बधाई दी है।
ट्रेडिशनल लुक की तस्वीर शेयर करते हुए रानी चटर्जी ने फैंस को बधाई देेत हुए लिखा-छठ भगतीन के छठ महापर्व के शुभकामना। इस तस्वीर में एक्ट्रेस येलो साड़ी पहने और नाक से मांग तक सिंदूर भरे नजर आ रही हैं। हाथ में उन्होंने पूजा का सामान लिया हुआ है।
वहीं शेयर किए वीडियो में वह हरे और गुलाबी रंग की साड़ी सीधे पल्लू में पहने पूजा अर्चना करती दिख रही हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा-छठी माई के करब व्रत
एक्ट्रेस के इस पोस्ट को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर उन्हें महापर्व की बधाई भी दे रहे हैं।
TagsPublic relations news latestpublic relations newspublic relations news webdeskpublic relations latest newspublic relationstoday's big newstoday's important newspublic relations Hindi newspublic relations big newsCountry-world newsstate wise newsHindi newstoday's newsbig newspublic relations new newsdaily newsbreaking newsIndia newsseries of newsnews of country and abroad
Next Story





