मनोरंजन

अंग्रेजी बीट पर दीपशिखा नागपाल संग रानी चटर्जी ने मटकाई कमरिया, देखें गर्दा वीडियो

Rani Sahu
26 July 2022 12:00 AM IST
अंग्रेजी बीट पर दीपशिखा नागपाल संग रानी चटर्जी ने मटकाई कमरिया, देखें गर्दा वीडियो
x
भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी का नाम इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है

भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी का नाम इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है. रानी चटर्जी कई सालों से भोजपुरी सिनेमा में काम कर रही हैं. रानी चटर्जी को चाहने वालों की लिस्ट भी काफी लंबी है जो कि समय के साथ और भी बढ़ती जा रही है. इस बीच रानी चटर्जी का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.

भोजपुरी एक्ट्रेस रानी बहुत बड़ी सोशल मीडिया लवर हैं, यही वजह है कि एक्ट्रेस अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद इसके लिए वक्त निकालना नहीं भूलती हैं. इस बीच उन्होंने एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है. खास बात इस वीडियो में रानी चटर्जी के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल भी नजर आ रही हैं.

वीडियो में रानी चटर्जी और दीपशिखा नागपाल दोनों ही ट्रेंडिंग सॉन्ग कच्चा बादाम पर ड़ांस करती दिख रही हैं. इस वीडियो में दोनों ही स्टार्स ने मैचिंग की ब्लू कलर की ड्रेस पहन रखी है. इसके अलावा रानी ने इससे पहले एक वीडियो और भी शेयर किया है. इस वीडियो में रानी और दीपशिखा दोनों ही अंग्रेजी बीट पर देसी ठुमके लगाती दिख रही हैं.
रानी चटर्जी और दीपशिखा नागपाल की ये शानदार कैमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही हैं. यही वजह है कि फैन्स उनके इस वीडियो को लाइक करते नहीं थक रहे हैं और जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो रानी बहुत जल्द अपने पहले हिंदी सॉन्ग में नजर आने वाली हैं. एक्ट्रेस इनदिनों अपने इसी सॉन्ग की तैयारी में जुटी हुई हैं.


Next Story