
x
भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी ने फिल्मी दुनिया में नाम कमाने के बाद अब राजनीतिक गलियारों में भी अपनी पैठ बनाने की शुरुआत कर दी है
मुंबई। भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी ने फिल्मी दुनिया में नाम कमाने के बाद अब राजनीतिक गलियारों में भी अपनी पैठ बनाने की शुरुआत कर दी है। एक्ट्रेस ने हाल ही में कांग्रेस पार्टी जॉइन किया है, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी। लेकिन इसके बावजूद वो फैंस को एंटरटेन करने में कोई कमी नहीं छोड़ रही हैं।
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली रानी चटर्जी ने एक बार फिर अपना बेहतरीन वीडियो साझा किया है, जिसमें वो पर्पल शिमरी साड़ी पहन फिल्म 'पुष्पा' के गाने 'श्रीवल्ली' पर अपनी अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। कभी वो अपनी जुल्फों के साथ खेलती हैं, तो कभी अपनी साड़ी के साथ। इस वीडियो को स्लो मोशन इफेक्ट में बनाया गया है।
इससे पहले भी रानी ने पुष्पा फिल्म के गानों पर धमाकेदार वीडियो बनाया था। इन वीडियोज को भी सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। उन्होंने रश्मिका मंदाना के 'सामी सामी' गाने पर थिरकते हुए वीडियो साझा किया था। इस वीडियो पर रानी चटर्जी के फैंस ने दिल खोलकर प्यार लुटाया था।
Next Story





