मनोरंजन

रंधीर कपूर जाएंगे इंडियन आइडल 12 की शोभा बढ़ाने...शो में प्रतियोगी गाएंगे उनकी फिल्मों के गाने

Neha Dani
27 July 2021 9:37 AM GMT
रंधीर कपूर जाएंगे इंडियन आइडल 12 की शोभा बढ़ाने...शो में प्रतियोगी गाएंगे उनकी फिल्मों के गाने
x
इंडियन आइडल सीजन 12 का फिनाले 15 अगस्त को है और उससे पहले मेकर्स को अपने टॉप 3 खोजने हैं।

सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल(Indian Idol 12) इन दिनों काफी चर्चा में है। हर वीकेंड किसी खास मेहमान के आ जाने से शो की शोभा और बढ़ जाती है। इसी क्रम में अब शो में दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर की एंट्री होने वाली है।

करीना कपूर के पिता और अभिनेता रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) आने वाले वीकेंड पर मंच की शोभा बढ़ाने आ रहे हैं। जैसा की सभी जानते हैं, शो अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ चुका है। ऐसे में सभी कंटेस्टेंट अपना बेस्ट देने में जुटे हुए हैं। अभिनेता रणधीर कपूर के आने की खुशी में सभी कंटेस्टेंट उन्हीं के गानों पर अपनी परफॉर्मेंस देते दिखेंगे। वहीं रणधीर कपूर भी शो के सभी होनहार प्रतियोगियों की हौसला अफजाई करते देखे जाएंगे। इंडियन आइडल रणधीर कपूर का पसंदीदा शो है। करिश्मा कपूर वाले एपीसोड में वीडियो मैसेज के जरिए कहा था कि उन्हें बहुत लगता अगर उनकी बेटियां भी ऐसे गाना गाती।
शो में वो अपने दौर की कई किस्से कहानियां भी साझा करेंगे। बता दें कि आने वाला वीकेंड रणधीर कपूर स्पेशल एपीसोड के नाम से जाना जाएगा। मालूम हो कि, इंडियन आइडल के मंच पर अब तक धर्मेंद्र (Dharmendra) से लेकर आशा भोसले (Aasha Bhosle), बप्पी लाहिरी (Bappi Lahiri) और करिश्मा कपूर (Karishm Kapoor) जैसे कई सितारे अतिथि के रूप में इंडियन आइडल के मंच पर नजर आ चुके हैं। इन सभी ने शो में हिस्सा लेने वाले प्रतियोगियों की खूब हौसला अफजाई की है।
जानकारी के लिए बता दें कि शो में अब केवल 6 कंटेस्टेंट्स रह गए हैं। बीते वीकेंड कोई भी एलिमिनेशन राउंड नहीं हुआ था। इंडियन आइडल सीजन 12 का फिनाले 15 अगस्त को है और उससे पहले मेकर्स को अपने टॉप 3 खोजने हैं।


Next Story