मनोरंजन

बबीता से शादी नहीं करना चाहते थे रणधीर कपूर, कहा- मैं टाइम पास कर रहा था...

Shiddhant Shriwas
4 Oct 2021 11:47 AM GMT
बबीता से शादी नहीं करना चाहते थे रणधीर कपूर, कहा- मैं टाइम पास कर रहा था...
x
बॉलीवुड अभिनेता रणधीर कपूर और उनकी बेटी करिश्मा कपूर फिल्मों से दूर हैं। लेकिन वह रियलिटी शोज में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बॉलीवुड अभिनेता रणधीर कपूर और उनकी बेटी करिश्मा कपूर फिल्मों से दूर हैं। लेकिन वह रियलिटी शोज में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। हाल ही में, रणधीर ने अपनी बेटी व एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के साथ टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में शिरकत की, इस दौरान कपिल शर्मा ने रणधीर और करिश्मा से कई मजेदार बातें कीं। इतना ही नहीं, रणधीर और करिश्मा भी कपूर परिवार से जुड़े मजेदार किस्से सुनाते हुए नजर आए। इस शो में रणधीर कपूर ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक खास बात बताई।

रणधीर ने अपनी और अपनी पत्नी बबीता के डेटिंग के दिनों को याद किया और बताया कि, वह बबीता के साथ डेटिंग के दिनों में टाइम पास कर रहे थे। लेकिन उनके परिवार के लोगों ने उनकी बबीता के साथ शादी करवा दी थी। रणधीर कपूर की इस बात ने वहां मौजूद सभी लोगों को हैरान कर दिया। हालांकि, शो में मौजूद दर्शकों ने रणधीर की इस बात पर खूब तालियां बताई थीं।

इस शो में कपिल शर्मा ने रणधीर कपूर से पूछा कि, क्या उनके और बबीता के रिश्ते के बारे में राज और कपूर परिवार को पता था? कपिल के इस सवाल पर रणधीर कपूर ने बेहद ही मजेदार जवाब दिया। उन्होंने अपने डेटिंग के दिनों को याद किया और सबके सामने बताया कि, वो जब बबीता को डेट कर रहे थे, वो सब कुछ उनके लिए सिर्फ एक टाइमपास था। लेकिन उनके परिवार के लोगों ने उनकी बबीता के साथ शादी करवा दी।

एक्टर ने कहा, 'मैं टाइम पास किए जा रहा था। फिर पापा ने पूछा, शादी वादी करने का इरादा है कि नहीं?' इसके आगे रणधीर ने अपनी बात को मजेदार अंदाज में बताते हुए कहा, 'मैंने बबीता से शादी करने की प्लानिंग नहीं की थी। लेकिन फिर पापा ने पूछा कि, कि वह बूढ़ी हो जाएगी, तब शादी करेगा उससे।' इसके आगे रणधीर ने ये भी बताया कि, उन्होंने बबीता को प्रपोज नहीं किया था, लेकिन ये काम भी उनके माता-पिता ने उनकी तरफ से कर दिया था और फिर दोनों ने शादी कर ली थी।

बता दें कि, रणधीर कपूर और बबीता की मुलाकात फिल्म 'कल आज और कल' के सेट पर हुई थी और यहीं से दोनों की डेटिंग लाइफ शुरू हो गई थी। इसके बाद रणधीर कपूर और बबीता ने साल 1971 में शादी रचा ली थी। शादी के बाद दोनों के दो बेटियां करिश्मा कपूर और करीना कपूर हुईं। आज के समय में दोनों ही फिल्मी दुनिया की सुपरहिट एक्ट्रेस हैं।

हालांकि, रणधीर और बबीता की शादीशुदा जिंदगी ज्यादा खास नहीं रही। दोनों के बीच काफी मतभेद थे, जिस वजह से वह साल 1988 में अलग हो गए थे, लेकिन दोनों ने कभी तलाक नहीं लिया। दोनों आज भी अलग-अलग रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद वह अक्सर अपनी दोनों बेटियों के साथ लंच और डिनर को एंजॉय करते हैं।

Next Story