मनोरंजन

Randeep Hooda का खुलासा, Akshay Kumar की वजह से डिप्रेशन में चले गए थे

Admin4
30 Sept 2023 6:50 PM IST
Randeep Hooda का खुलासा, Akshay Kumar की वजह से डिप्रेशन में चले गए थे
x
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) एक बार फिर खबरों में आ गए हैं। एक्टर ने हाल ही में खुद को लेकर एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले वह डिप्रेशन का शिकार हो गए थे. वहीं अपने इस डिप्रेशन का कारण उन्होंने बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को बताया है।
हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया है। रणदीप ने बताया कि साल 2016 में राजकुमार संतोषी की फिल्म ‘बैटल ऑफ सारागढ़ी’ की घोषणा की गई थी. इस फिल्म में रणदीप लीड रोल प्ले कर रहे थे। इसी बीच साल 2018 में अक्षय कुमार की ‘केसरी’ की अनाउंसमेंट हुई और फिल्म भी उसी साल रिलीज हो गई। वहीं दोनों की कहानी एक ही मुद्दे पर आधारित थी. लेकिन ‘केसरी’ के असफल होने की वजह से रणदीप की फिल्म को भी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज नहीं किया गया. इस वजह से वह बेहद डिप्रेशन में थे।
Next Story