मनोरंजन

रणदीप हुड्डा ने माता-पिता को खास अंदाज में शादी की 54वीं सालगिरह की बधाई दी

jantaserishta.com
17 Jun 2025 11:48 AM IST
रणदीप हुड्डा ने माता-पिता को खास अंदाज में शादी की 54वीं सालगिरह की बधाई दी
x
मुंबई: अभिनेता रणदीप हुड्डा अपने माता-पिता की शादी की 54वीं सालगिरह पर भावुक हो गए। सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी तस्वीर साझा करते हुए दिल की ख्वाहिश का इजहार किया।
रणदीप हुड्डा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों को शेयर करते हुए जज्बात जाहिर किए। दिल छूने वाले कैप्शन में लिखा, "मेरे प्यारे माता-पिता को शादी की 54 वीं सालगिरह की बधाई। आपका बेटा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मैं कई बार चाहता हूं कि उनके लिए तेजी से बढ़ते समय को रोक दूं। मैं हमेशा आपका आभारी रहूंगा।" रणदीप हुड्डा के पिता डॉ. रणबीर सिंह हुड्डा एक मशहूर सर्जन और मां आशा हुड्डा सामाजिक कार्यकर्ता हैं।
रणदीप अक्सर सोशल मीडिया पोस्ट या इंटरव्यू के माध्यम से माता-पिता का आभार जताते नजर आते हैं। फादर्स डे पर रणदीप ने बताया था कि कैसे उनके पिता ने उनके मुश्किल वक्त में साथ दिया। उन्होंने कहा कि मेलबर्न में पढ़ाई के दौरान वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे थे। लेकिन, उनके मन में अभिनय का विचार आया। उस वक्त उनके पिता ने पहले तो मना कर दिया, लेकिन उनके जुनून को देखकर वह उनका सबसे बड़ा सहारा बने। रणदीप ने बताया कि उनके पिता ने ही उन्हें आत्मनिर्भर बनने और जरूरी कौशल सीखने की सलाह दी थी।
एक्टर ने अपनी फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ के निर्माण के दौरान आई मुश्किलों का भी जिक्र करते हुए बताया कि जब पैसों की कमी थी तो उनके पिता ने मुंबई में संपत्ति को बेचकर प्रोजेक्ट पूरा करने में मदद की। रणदीप ने इसे अपने करियर का निर्णायक पल बताया, जिसने उन्हें सपने को हकीकत बनाने की हिम्मत दी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणदीप हुड्डा की हालिया रिलीज फिल्म ‘जाट’ लोगों को काफी पसंद आई। सनी देओल, रेजिना कैसेंड्रा, सैयामी खेर स्टारर इस फिल्म में रणदीप खलनायक रणतुंगा की भूमिका में जंचे थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story