मनोरंजन
रणबीर ने शादी में पहनी थी अपने पिता ऋषि कपूर की घड़ी, लाखों में है इसकी कीमत
Rounak Dey
17 April 2022 11:46 AM IST

x
ऋषि अपने बेटे की शादी बहुत शानदारी तरीके से करना चाहते थे। ऋषि ने ये बात फिल्ममेकर सुभाष घई को भी बताई थी।
रणबीर ने पिता ऋषि की जो घड़ी पहनी उसमें नीले मगरमच्छ के चमड़े का पट्टा लगा हुआ है। इसके अलावा इसमें 18 कैरेट व्हाइट गोल्ड का इस्तेमाल किया गया है। इस घड़ी की कीमत 21 लाख रुपए के आस-पास है। एक्टर ने व्हाइट और गोल्डन शेरवानी के साथ पिता की घड़ी पहनकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। रणबीर की घड़ी वाली तस्वीरें फैंस का खूब ध्यान खींच रही हैं।
बता दें 30 अप्रैल 2020 में ऋषि कपूर का निधन हो गया था। ऋषि को कैंसर था। काफी कोशिशों के बावजूद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। ऋषि अपने बेटे की शादी बहुत शानदारी तरीके से करना चाहते थे। ऋषि ने ये बात फिल्ममेकर सुभाष घई को भी बताई थी।
Next Story





