मनोरंजन

कृष्णा राज बंगले से निकलेगी रणबीर कपूर की बारात

Subhi
14 April 2022 3:27 AM GMT
कृष्णा राज बंगले से निकलेगी रणबीर कपूर की बारात
x
बॉलीवुड के मशहूर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज (14 अप्रैल) शादी करने जा रहे हैं। बीते बुधवार को ही आलिया भट्ट की मेहंदी सेरेमनी पूरी हुई है। इस खास मौके पर कपल का पूरा परिवार और कुछ खास दोस्त ही नजर आएं।

बॉलीवुड के मशहूर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज (14 अप्रैल) शादी करने जा रहे हैं। बीते बुधवार को ही आलिया भट्ट की मेहंदी सेरेमनी पूरी हुई है। इस खास मौके पर कपल का पूरा परिवार और कुछ खास दोस्त ही नजर आएं। शादी में बॉलीवुड की तमाम हस्तियां रंग जमाने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि साल की सबसे बड़ी शादी में आमिर खान, अर्जुन कपूर, संजय लीला भंसाली और शाहरूख खान समेत कई लोग शरीक होने वाले हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की सभी रस्में मुंबई के वास्तु अपार्टमेंट में होनी है। लाइव हिंदुस्तान की इस लाइव रिपोर्ट में आपको इस शादी से जुड़ी एक-एक अपडेट मिलने वाली है...

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी में खूब धमाल मचने वाला है। नई रिपोर्ट की मानें तो इस कपल की शादी में सिंगर प्रदीप कुहड़ धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। वहीं शादी में आए कुछ मेहमान भी इस शादी में परफॉर्म करने वाले हैं।

रणबीर कपूर की बारात उनके बंगले कृष्णा राज से निकलने वाली है। बारात में रिद्धिमा कपूर साहनी, करीना कपूर, करिश्मा कपूर समेत कपूर खानदान के लोग धमाल मचाते हुए वास्तु अपार्टमेंट पहुंचने वाले हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट की मेहंदी सेरेमनी की इनसाइड फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में करिश्मा के पैरों में मेहंदी लगी हुई है। तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है, 'I love Mehendi'

आलिया भट्ट की मेहंदी सेरेमनी बीते बुधवार को पूरी हुई है। इस दौरान आलिया और रणबीर के परिवार के अलावा कुछ करीबी दोस्त ही उनकी खुशियों में शामिल हुए। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक आलिया के मेहंदी के फंक्शन में करण जौहर काफी इमोशनल हो गए।


Next Story