मनोरंजन
बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है रणबीर कपूर की फिल्म, 16 वें दिन कमाए इतने करोड़
SANTOSI TANDI
6 Jun 2023 8:12 AM GMT

x
16 वें दिन कमाए इतने करोड़
बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की फिल्म 'तू झूठी मै मक्कार' ने सिनेमाघरों में 16 दिन पूरे हो चुके है। रणबीर और श्रद्धा की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई कर रही है। फिल्म ने 100 करोड़ का आकड़ा पार किया है। अब फिल्म की 16 वें दिन की कमाई का आंकड़ा भी सामने आ चुका है।
बताया जा रहा है कि गुरुवार को फिल्म की कमाई में गिरावट आई है। 'तू झूठी मै मक्कार' ने 16 वें दिन सिर्फ 2 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसी के साथ ही फिल्म का कुल कारोबार 120 करोड़ा के करीब पहुँच चुका है। फिल्म की कमाई 119.29 करोड़ रुपये तक जा पहुंची है। रिपोर्ट्स की मानें तो अब मेकर्स ये चाहते हैं कि 'तू झूठी मै मक्कार' 150 करोड़ा का आकड़ा पार कर ले। हालांकि अभी यह अभी काफी मुश्किल लग रहा है।
बताते चलें कि फिल्म 'तू झूठी मै मक्कार' में पहली बार रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर नजर आए हैं। दोनों की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। रिलीज से पहले लोग इस फिल्म को लेकर काफी कन्फयूज थे कि ये कैसा परफॉर्म करने वाली है। लेकिन अब सभी लोग 'तू झूठी मै मक्कार' को दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं।

SANTOSI TANDI
Next Story