मनोरंजन

एक्स दीपिका पादुकोण के साथ बनेगी रणबीर कपूर की जोड़ी, स्क्रीन शेयर करने के लिए भरी हामी

Rounak Dey
26 Jun 2022 10:52 AM GMT
एक्स दीपिका पादुकोण के साथ बनेगी रणबीर कपूर की जोड़ी, स्क्रीन शेयर करने के लिए भरी हामी
x
शो के आने वाले सीजन को 'बड़ा और बेहतर' करार दिया, और कहा कि ये काफी रोमांचक होने वाला है।

करण जौहर के शो कॉफी विद करण में आने वाले सेलेब्स कोई ना कोई ऐसा बयान दे ही देते हैं जिसके बाद विवाद खड़ा हो जाता है। कुछ सालों पहले रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दीपिका ने अपनी नेक के पास रणबीर के नाम का एक टैटू भी करवाया था। जिसे ब्रेकअप के बाद उन्होंने हटा दिया।

उसी दौरान दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर कॉफी विद करण में पहुंचीं थीं। करण जौहर ने उसे पूछा कि अगर रणबीर कपूर को कोई ब्रांड प्रमोट करने के लिए दिया जाए, तो आपके अनुसार को क्या होना चाहिए। इसके जवाब में बिना वक्त गवाए दीपिका ने कहा 'कंडोम'। हालांकि इसके बाद दीपिका ने साफ कहा कि ये सब सिर्फ मजाक में कहा गया है, पर इस बयान से काफी भूचाल आया था। इसके साथ ही दीपिका ने ये भी का कि रणबीर को एक बॉयफ्रेंड के तौर पर अपनी स्किल्स में सुधार लाना चाहिए। बता दें कि किसी जमाने में सोनम कपूर भी रणबीर के काफी करीब मानी जाती थीं। दोनों एक साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
रविवार को एक नए टीज़र में, करण जौहर ने कॉफी विद करण सीजन 7 के प्रीमियर की तारीख का खुलासा किया। वीडियो में रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, सैफ अली खान, करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा सहित पिछले कॉफ़ी विद करण सीजन के अन्य कलाकार थे। निर्देशक ने अपने सेलिब्रिटी चैट शो के आने वाले सीजन को 'बड़ा और बेहतर' करार दिया, और कहा कि ये काफी रोमांचक होने वाला है।
करण ने बताया कि कॉफी विद करण सीजन 7 डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। एक टीज़र साझा करते हुए, उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "लगता है कि कौन वापस आ गया है? और इस बार कुछ हॉट पाइपिंग ब्रू के साथ! #HotstarSpecials #KoffeeWithKaran S7 7 जुलाई से केवल Disney+ Hotstar पर शुरू होगा!

Next Story