मनोरंजन

इतने महंगे जूते पहनते हैं रणबीर कपूर, कीमत जानकर चौके फैंस

Triveni
14 April 2021 3:56 AM GMT
इतने महंगे जूते पहनते हैं रणबीर कपूर, कीमत जानकर चौके फैंस
x
एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने लुक के लिए भी चर्चा में रहते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने लुक के लिए भी चर्चा में रहते हैं। फिर चाहे उनका एयरपोर्ट लुक हो या फिर बॉलीवुड पार्टी लुक ही क्यू न हो। कपूर खानदान के वारिस रणबीर कपूर को भी महंगे गैजेट्स का बहुत शौक है।


एक्टर अपने शू डिजाइन को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। अब रणबीर कपूर अपने डिजाइनर स्नीकर्स को लेकर सुर्खियों में हैं क्योंकि ये कोई आम नहीं बल्कि लिमिटेड एडिशन शूज़ हैं।

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के ये स्पेशल स्नीकर Dior X Air Jordan के हैं। ये एयर डियोर लोगों के साथ व्हाइट और ग्रे अपर में डिजाइन किए गए हैं। इसके अलावा स्वूश लोगो भी इस स्नीकर के दोनों साइड दिया गया है।
रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पास एक ऐसा व्यक्ति है जो शूज़ रीसेल करता है। ऐसे लोग हैं जो शू को खरीद लेते हैं और बाद में उसे बेचना चाहते हैं तो बाद में ज्यादा पैसों में भी उसे बेच देते हैं। क्योंकि ऐसे एक्सक्लूसिव जूते सैकेंडों में ही बिक जाते हैं।
रिपोर्ट्स की माने तों रणबीर कपूर को इन जूतों को खरीदने के लिए करीब 8-10 हजार डॉलर खर्च करने पड़े हैं जो करीब 5 लाख 80 हजार रुपए से ज्यादा बैठता है।
अगर बात करें कि इस स्नीकर में अलग क्या है तो वो है इसका डिजाइन. इसे 1985 में डिजाइन किया गया था, डियोर और जॉर्डन ने इसके सिर्फ 8500 हाई-टॉप जोड़ी रिलीज करने का फैसला किया था, जिसमें से 4700 लो-टॉप हैं। एक्टर अपनी लव-लाइफ के चलते भी काफी चर्चामें रहते हैं। रणबीर कपूर इन दिनों आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं।


Next Story