मनोरंजन

रणबीर कपूर 15 लाख के जूते पहने आए नजर, देखें वायरल फोटोज

Tara Tandi
25 Jun 2021 1:38 PM GMT
रणबीर कपूर 15 लाख के जूते पहने आए नजर, देखें वायरल फोटोज
x
रणबीर कपूर इन दिनों आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैंl दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया हैl

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | रणबीर कपूर इन दिनों आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैंl दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया हैl अब रणबीर कपूर मुंबई में एक स्टूडियो के बाहर स्पॉट किए गए हैंl इस मौके पर उन्होंने टी शर्ट, जींस और शूज पहन रखे थेl उनके नाइक ब्रांड के जूतों की कीमत 15 लाख रुपए हैंl यह कीमत जानकर उनके फैंस भौंचक्के रह गए हैंl रणबीर कपूर काफी महंगे शौक रखते हैंl वह कोट, कपड़े, गाड़ियों, बैग और अपने गॉगल पर बहुत खर्च घर पर हैंl इसके चलते उनके प्रशंसक भी इन वस्तुओं की कीमत जानने को लेकर उत्साहित रहते हैंl

अब रणबीर कपूर के जूतों की कीमत सुनकर आप चौक जाएंगेl रणबीर कपूर हाल ही में फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के लिए बुडापेस्ट जाने वाले हैंl इसके पहले उन्हें मुंबई में स्टूडियो के बाहर देखा गयाl इस मौके पर उन्होंने ब्लू कलर की टी-शर्ट और ब्लैक कलर की जींस पहन रखी थीl इसके अलावा उन्होंने नाइक के जूते पहन रखे थेl नाइक के जूते चर्चा का विषय बन गए हैंl इसका कारण इनकी कीमत हैl स्पॉटबॉय को अध्ययन करने के बाद इन जूतों की कीमत 15 लाख रुपए पता चली हैl यह जूते एयर डीओर और नाइक एयर जॉर्डन के कोलैबोरेशन से बने हैंl इनकी कीमत 1510718 रुपए हैl इतने पैसे में आप एक अच्छी गाड़ी खरीद सकते हैंl
रणबीर कपूर स्टूडियो में शूट करने गए थेl हालांकि शूटिंग की डिटेल पता नहीं चल पायाl कहा जा रहा है कि यह उनकी आगामी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' से जुड़ा हो सकता हैl रणबीर कपूर जल्द गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट और फिल्म के क्रू के साथ बुडापेस्ट के लिए अगस्त में उड़ान भरने वाले हैंl रणबीर कपूर जल्द फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगेl इस फिल्म में उनके अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन अक्कीनेनी, मौनी रॉय और डिंपल कपाड़िया की अहम भूमिका हैl

रणबीर कपूर के पास फिल्म शमशेरा भी हैl इस फिल्म में उनके अलावा संजय दत्त और वाणी कपूर की अहम भूमिका हैl रणबीर लव रंजन की फिल्म में भी नजर आएंगेl इस फिल्म में अजय देवगन और श्रद्धा कपूर की भी अहम भूमिका होगीl रणबीर कपूर फिल्म अभिनेता हैl उन्होंने कई फिल्मों में काम किया हैl उनकी फिल्में काफी पसंद की गई है।


Next Story