मनोरंजन

छोटे बच्चे को गोद में खिलाते दिखे रणबीर कपूर, फैंस बोले- आलिया भट्ट को देखना चाहिए वीडियो

Rounak Dey
27 May 2022 4:21 AM GMT
छोटे बच्चे को गोद में खिलाते दिखे रणबीर कपूर, फैंस बोले- आलिया भट्ट को देखना चाहिए वीडियो
x
कुछ फैंस ने आलिया भट्ट को लेकर रिएक्शन देते हुए कहा कि उन्हें ये वीडियो देखना चाहिए।

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर भले ही सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं लेकिन उनके तमाम वीडियोज और फोटोज आए दिन सोशल मीडिया पर आते रहते हैं। फिलहाल, अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ बीती 14 अप्रैल को शादी के करने के बाद रणबीर कपूर अपने अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग पर लौट गए हैं। इस बीच रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणबीर कपूर एक प्यारे से बच्चे को गोद में उठाकर किस करते नजर आ रहे हैं और बच्चा भी काफी खुश नजर आ रहा है। वहीं, बैकग्राउंड में म्यूजिक बज रहा है। इस वीडियो को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। कुछ फैंस ने आलिया भट्ट को लेकर रिएक्शन देते हुए कहा कि उन्हें ये वीडियो देखना चाहिए।




Next Story