मनोरंजन

तू झूठी मैं मक्कार के पोस्टर में दादा राज कपूर की तरह आइकॉनिक पोज देते नजर आए रणबीर कपूर

Teja
15 Dec 2022 6:19 PM GMT
तू झूठी मैं मक्कार के पोस्टर में दादा राज कपूर की तरह आइकॉनिक पोज देते नजर आए रणबीर कपूर
x
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के पोस्टर में अपने दादा राज कपूर की तरह पोज देते नजर आ रहे हैं।रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' का पोस्टर जारी कर दिया गया है। यह राज कपूर और नरगिस की बरसात के पोस्टर से काफी मिलता-जुलता है। इस पोस्टर में रणबीर कपूर अपने दादा राज कपूर के अंदाज में आइकॉनिक पोज देते नजर आ रहे हैं।
रणबीर कपूर अपने दादा राज कपूर के अंदाज में श्रद्धा कपूर को पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। बरसात का पोस्टर वर्ष 1949 में रिलीज हुआ था। तू झूठी मैं मक्कार में श्रद्धा कपूर रणबीर कपूर के हाथों में झूलती नजर आ रही है। वहीं बरसात के पोस्टर में राज कपूर और नरगिस को भी इसी अंदाज में देखा जा सकता हैं। तू झूठी मैं मक्कार के पोज की प्रेरणा भी फिल्म बरसात के पोस्टर से ली गई है। इस फिल्म का निर्देशन लव रंजन ने किया है।
Next Story