मनोरंजन

बड़े पर्दे पर पहली बार छाएगा रणबीर कपूर-श्रद्धा कपूर का रोमांस, रिलीज डेट आई सामने !!

Neha Dani
2 March 2022 6:24 AM GMT
बड़े पर्दे पर पहली बार छाएगा रणबीर कपूर-श्रद्धा कपूर का रोमांस, रिलीज डेट आई सामने !!
x
जिसमें बॉबी देओल और अनिल कपूर लीड रोल में नजर आएंगे।


बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) इंडस्ट्री के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं। सोशल मीडिया पर रणबीर और श्रद्धा की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। फैंस भी काफी लंबे समय से दोनों की इस फ्रेश को बड़े परदे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर काफी दिनों से बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर लव रंजन की आने वाली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म का टाइटल अभी तक तय नहीं किया गया है। बीते दिन लव रंजन (Luv Ranjan) ने अपनी इस अनटाइटल फिल्म की घोषणा कर दी है। फैंस को रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी को बड़े परदे पर देखने के लिए 2023 तक का इंतजार करना होगा। ये फिल्म अगले साल होली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।


फिल्म निर्माता के प्रोडक्शन हाउस लव रंजन फिल्म्स ने इस खबर को इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया। फिल्म की रिलीज की घोषणा करते हुए उन्होंने लिखा, 'लव रंजन की अगली फिल्म जिसमें रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर हैं, वो होली 08 मार्च, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित ये फिल्म गुलशन कुमार और भूषण कुमार द्वारा प्रेजेंट की जाएगी।' इस खबर के सामने आते ही फैंस रणबीर और श्रद्धा की नई केमिस्ट्री को देखने के लिए अपने एक्साइटमेंट को कंट्रोल नहीं कर पाए। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अपना रिएक्शन देते हुए कमेंट्स कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के अलावा रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देंगे। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ पहली बार उनकी गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट दिखाई देंगी। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। इसके अलावा रणबीर कपूर के साथ संदीप रेड्डी की 'एनिमल' भी हैं, जिसमें बॉबी देओल और अनिल कपूर लीड रोल में नजर आएंगे।

Next Story