मनोरंजन

रणबीर कपूर ने अपने बच्चे को पैपराजी से बचाने पर यूं किया रिएक्ट

Subhi
20 July 2022 10:14 AM IST
रणबीर कपूर ने अपने बच्चे को पैपराजी से बचाने पर यूं किया रिएक्ट
x
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बीते कई महीनों से चर्चा का विषय बने हुए हैं। लेकिन इन दिनों वो अपने पेरेंट्स बनने की खबरों के चलते सुर्खियों में बने हुऐ है। साथ ही फैंस इसको लेकर उत्सुक हैं

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बीते कई महीनों से चर्चा का विषय बने हुए हैं। लेकिन इन दिनों वो अपने पेरेंट्स बनने की खबरों के चलते सुर्खियों में बने हुऐ है। साथ ही फैंस इसको लेकर उत्सुक हैं और जानना चाहते हैं कि वो अपनी जिंदगी के इस नए अध्याय के लिए कैसे तैयारी कर रहे हैं।

अब रणबीर कपूर ने पैपराजी द्वारा सेलेब्स किड्स को कैमरे में कैद करने पर अपने विचार साझा किए हैं। रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपनी अपकमिंग फिल्म शमशेरा के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के लिए दिल्ली पहुंचे थे। जहां जब उनसे अपने बच्चे को पैपराजी फोटोग्राफर्स के कैमरे में कैद करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता। मैने अभी उस बारे में सोचा नहीं है। लेकिन हम बहुत ही उत्साहित हैं। हम वक्त आने पर सही फैसला लेंगे। मीडिया पर सेलिब्रिटी के निजी जिंदगी की कुछ ज्यादा ही मांग है लेकिन मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता।

इंडिया टु डे की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता ने इससे पहले मीडिया पर बात करते हुए कहा, मैं आलिया के मां बनने के बाद उसके करियर को पीछे नहीं खींचना चाहता। वो नहीं चाहते कि उनकी पत्नी मां बनने के बाद अपने सपनों का बलिदान दें।


Next Story