मनोरंजन
Ranbir Kapoor ने Alia Bhatt की Gangubai Kathiawadi का खास अंदाज में किया प्रमोशन, नमस्ते वाले पोज को किया कॉपी
Rounak Dey
5 Feb 2022 5:18 AM

x
इस जोड़ी को देखने के लिए फैंस इस फिल्म का भी काफी समय से इंतजार कर रहे हैं।
संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' (Gangubai Kathiawadi Trailer Out) का ट्रेलर आ चुका है जिसको लोग बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं। वहीं इस ट्रेलर को देखने के बाद आलिया भट्ट के फैंस के साथ-साथ बड़े-बड़े सितारे भी उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस ट्रेलर में आलिया भट्ट का नमस्ते करने वाला तारीका सोशल मीडिया पर छा गया हैं।
वहीं इस बीच फिल्म प्रोमोशन के दौरान आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को एक साथ स्पॉट किया गया जहां रणबीर कपूर अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट की फिल्म का प्रमोशन करते हुए नजर आए। इस दौरान रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट के नमस्ते वाले पोज को कॉपी किया। आपको बता दें, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को अक्सर एक साथ देखा जाता है और दोनों ही एक-दूसरे की फिल्म का प्रमोशन करते हुए नजर आते हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे। इस फिल्म के जरिए दोनों पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे और इस जोड़ी को देखने के लिए फैंस इस फिल्म का भी काफी समय से इंतजार कर रहे हैं।
Next Story