मनोरंजन

रणबीर कपूर ने मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा साहनी के साथ किया डिनर, लोग बोले- आलिया भट्ट?

Neha Dani
7 March 2022 6:06 AM GMT
रणबीर कपूर ने मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा साहनी के साथ किया डिनर, लोग बोले- आलिया भट्ट?
x
इसके अलावा फिल्म के जरिए आलिया और रणबीर पहली बार साथ में काम करते दिखाई देंगे।

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने रविवार का वक्त अपने परिवार के साथ बिताया। वह अपने पूरे परिवार के साथ डिनर पर गए थे जिसकी तस्वीरें उनकी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी के अलावा तस्वीरों में उनकी मां नीतू कपूर, अंकल रणधीर कपूर और बाकी लोग दिखाई पड़े। हालांकि ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं लेकिन कमेंट सेक्शन में लोगों ने लिखा कि उन्हें इस फ्रेम में एक शख्स की कमी खल रही है। जी हां, फैंस का इशारा आलिया भट्ट की तरफ है।

आलिया भट्ट को मिस कर रहे फैंस



मालूम हो कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पिछले काफी वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अब एक दूसरे के बारे में खुलकर बातें भी करने लगे हैं लेकिन फैंस को इंतजार है दोनों के शादी करने का। इन तस्वीरों को देखकर एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- बस एक इंसान की कमी है। वहीं एक अन्य फैन ने लिखा- कोई तो मिसिंग है इन तस्वीरों में। एक शख्स ने नाम लेते हुए लिखा- आलिया क्यों नहीं नजर आ रही?
कपूर परिवार की बहू बनेंगी आलिया




बता दें कि आलिया भट्ट अब रणबीर कपूर के फैमिली इवेंट्स में भी मौजूद रहती हैं। कई बार ऐसा हुआ है कि जब रणबीर कपूर के घर में कोई फैमिली इवेंट था और वहां पर आलिया भट्ट भी पहुंच गईं। जब रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर की तबीयत खराब थी उस वक्त भी आलिया भट्ट एक स्ट्रॉन्ग सपोर्ट बनकर कपूर परिवार के लिए खड़ी रहीं। दोनों फिल्म ब्रह्मास्त्र में पहली बार साथ में काम करते नजर आएंगे।
'ब्रह्मास्त्र' में पहली बार दिखेगी जोड़ी
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। पिछले दिनों फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया था जो कि देखते ही देखते वायरल हो गया। अयान मुखर्जी ने इस फिल्म में अपनी पिछले 7 सालों की मेहनत लगाई है और इसके अलावा फिल्म के जरिए आलिया और रणबीर पहली बार साथ में काम करते दिखाई देंगे।

Next Story