मनोरंजन

Ranbir Kapoor: फैशन और लाइफस्टाइल की दुनिया में रणबीर कपूर ने मारी एंट्री

jantaserishta.com
28 Sept 2024 2:46 PM IST
Ranbir Kapoor: फैशन और लाइफस्टाइल की दुनिया में रणबीर कपूर ने मारी एंट्री
x
मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर 42 साल के हो गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक्टिंग से इतर कुछ अलग करने का फैसला कर लिया है। वो अब बिजनेसमैन बन गए हैं। 42वें जन्मदिन पर उन्होंने अपना लाइफस्टाइल ब्रांड एआरकेएस लॉन्च किया।
रणबीर की मां नीतू कपूर ने अपने बेटे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके लाइफस्टाइल ब्रांड के बारे में बताया। नीतू ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा कर लिखा, 'बेटा, भाई, पति, पिता और अब एक संस्थापक। जन्मदिन मुबारक हो रणबीर'। इसके साथ उन्होंने रणबीर के ब्रांड का नाम उजागर किया है और लिखा है, 'उम्मीद है कि इस ब्रांड का जन्म जन्मदिन के इस मौके को और भी खास बना देगा'।
बॉलीवुड के मल्टी टैलेंटेड डायरेक्टर करण जौहर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में रणबीर की एक तस्वीर शेयर कर इसका ऐलान किया। उन्होंने एनिमल एक्टर की नई पारी की जानकारी फैंस को दी। करण का कपूर फैमिली से खास रिश्ता है वो आलिया भट्ट को अपनी बेटी मानते हैं। उन्होंने एक तस्वीर पर लिखा, "आपने इस अदाकार को सिनेमा के पर्दे पर जादू बिखेरते देखा है इसकी शानदार एक्टिंग भी देखी है...अब आप तैयार हो जाएं रणबीर के जीवनशैली को दर्शाती खूबसूरत दुनिया में। देखते रहिए और इस जगह को और अधिक जानने के लिए 'एआरकेएस' पर नज़र जमाए रखें"।
द ग्रेट शो मैन राज कपूर के पोते रणबीर ने 'एनिमल' की जबरदस्त सफलता के बाद बॉलीवुड में मजबूती से पैर जमा लिए हैं। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिलक के अनुसार इस फिल्म ने दुनिया भर में 915 करोड़ रुपये कमाए।
‘एनिमल’ से पहले रणबीर ने 'तू झूठी मैं मक्कार' में श्रद्धा कपूर के साथ काम किया था। वो भी काफी सफल फिल्म रही थी। उसने दुनियाभर में 223 करोड़ रुपए कमाए थे। अभिनेता जल्द ही संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म 'लव एंड वॉर' में अपनी पत्नी आलिया भट्ट और 'संजू' के सह-कलाकार विक्की कौशल के साथ नजर आएंगे। फैंटेसी एक्शन-एडवेंचर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन - शिवा' के बाद आलिया और रणबीर की स्क्रीन पर दर्शक दोबारा देखेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story