मनोरंजन

'Brahmastra' के प्रमोशन के लिए Ranbir Kapoor पहुंचे विशाखापत्तनम, क्रेन से पहनाई फूलों की माला

Neha Dani
31 May 2022 10:24 AM GMT
Brahmastra के प्रमोशन के लिए Ranbir Kapoor पहुंचे विशाखापत्तनम, क्रेन से पहनाई फूलों की माला
x
फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें रणबीर, आलिया के अलावा महानायक अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी लीड रोल में होंगे।

एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपनी अगली फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन में जुटे हुए हैं और इसी के सिलसिले में एक्टर हाल ही में विशाखापट्टनम पहुंचे। रणबीर कपूर के साथ डायरेक्टर अयान मुखर्जी और एसएस राजामौली भी थे। रणबीर का क्रेज लोगों के बीच वहां खूब देखा गया। एक्टर और डायरेक्टर के पहुंचते ही लोगों ने फूलों की बारिश करते हुए जोरदार स्वागत किया। फैंस ने उनके ऑटोग्राफ भी लिए। इसके बाद रणबीर अपनी गाड़ी से रोड पर निकले और यहां जो फैंस ने किया, उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फूलों की बारिश से हुआ स्वागत


रणबीर कपूर, अयान मुखर्जी और एस.एस.राजामौली जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर निकले वहां जमा भीड़ जोर-जोर से उनका नाम लेने लगी। सिर्फ यही नहीं इसके बाद फैंस ने फूलों से तीनों का भव्य स्वागत किया और फैंस ने रणबीर कपूर से ऑटोग्राफ भी लिए। इसी बीच एक फीमेल फैन ने आकर रणबीर कपूर को गुलाब का फूल दिया।
क्रेन से पहनाई गई फूलों की माला
इसके बाद रणबीर कपूर ओपन रूफ कार से रोड पर निकले, जहां उनके ऊपर फूल बरसाए जा रहे थे और फैंस साथ चल रहे थे। रणबीर हाथ जोड़कर खुशी जाहिर करते हुए दिख रहे हैं। इसी बीच फैंस ने क्रेन की मदद से रणबीर कपूर को फूलों की माला पहनाई। ये माला काफी बड़ी थी और इसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। रणबीर कपूर भी इसे देखकर काफी खुश हुए और उन्होंने फैंस को शुक्रिया कहा।
9 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म
फिल्म ब्रह्मास्त्र में आलिया भट्ट-रणबीर कपूर पहली बार साथ काम करने जा रहे हैं। अब कपल शादी के बंधन में भी बंध चुके हैं, ऐसे में पर्दे पर भी दोनों की लव केमेस्ट्री देखने के लिए फैंस इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें रणबीर, आलिया के अलावा महानायक अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी लीड रोल में होंगे।


Next Story