मनोरंजन

रणबीर कपूर एक महिला के गेटअप में नजर आये, ट्रांसफॉर्मेशन देख हैरान हुए फैंस

Shiddhant Shriwas
28 Oct 2021 1:21 PM GMT
रणबीर कपूर एक महिला के गेटअप में नजर आये, ट्रांसफॉर्मेशन देख हैरान हुए फैंस
x
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) पिछले 3 साल से सिल्वर स्क्रीन से दूर रहे हैं। बीते दिनों ही रणबीर की कई फिल्मों की अनाउंसमेंट हुई

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) पिछले 3 साल से सिल्वर स्क्रीन से दूर रहे हैं। बीते दिनों ही रणबीर की कई फिल्मों की अनाउंसमेंट हुई है और इनमें से 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर सबसे ज्यादा बज है। दर्शकों को करण जौहर की इस फिल्म की रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणबीर कपूर एक महिला के गेटअप में नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि रणबीर मेकअप रूम में बैठे हुए हैं और पूरी टीम उन्हें परफेक्ट लुक देने की कोशिश में जुटी हुई है।

इस वीडियो को रणबीर कपूर की मेकअप आर्टिस्ट प्रीतिशील सिंह डिसूजा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए प्रीतिशील ने कैप्शन में लिखा है, 'एक टीवीसी के लिए रणबीर कपूर को महिला के किरदार में ट्रांसफॉर्म किया है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
आलिया से शादी करेंगे रणबीर
रणबीर कपूर इन दिनों अपनी शादी को लेकर भी लगातार चर्चा में बने हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि रणबीर कपूर इसी साल दिसम्बर में अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट संग सात फेरे लेंगे। इन दिनों दोनों अपने वर्क कमिटमेंट्स को टाइम पर खत्म करने में जुटे हुए हैं।
आलिया की मां ने दिया है ये रिएक्शन
रणबीर और आलिया की शादी की खबरों पर सोनी राजदान का पहला रिएक्शन आ चुका है। उनका कहना है कि वो कुछ भी नहीं जानती हैं और उन्हें भी इस खबर का इंतजार है।
Next Story