मनोरंजन

रणबीर कपूर और रणवीर सिंह ने 'देहाती डिस्को' पर किया जबरदस्त डांस, वायरल हुआ वीडियो

Subhi
12 May 2022 1:43 AM GMT
रणबीर कपूर और रणवीर सिंह ने देहाती डिस्को पर किया जबरदस्त डांस, वायरल हुआ वीडियो
x
रणबीर कपूर और रणवीर सिंह अपनी फिल्मों से लेकर अपनी निजी जिंदगी तक को लेकर खूब सुर्खियां बटोरते हैं। ये दोनों जो भी करते हैं वह उनके फैंस को खूब पसंद आता है।

रणबीर कपूर और रणवीर सिंह अपनी फिल्मों से लेकर अपनी निजी जिंदगी तक को लेकर खूब सुर्खियां बटोरते हैं। ये दोनों जो भी करते हैं वह उनके फैंस को खूब पसंद आता है। एक तरफ जहां रणवीर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, तो वही रणबीर कपूर सोशल मीडिया से बहुत दूर। लेकिन इसके बावजूद दोनों की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती है। अब हाल ही में जयेशभाई जोरदार एक्टर रणवीर सिंह और ब्रह्मास्त्र एक्टर रणबीर कपूर का 'देहाती डिस्को' करते हुए एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है।

रणबीर और रणवीर का 'देहाती डिस्को' पर डांस करते हुए इस वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। दरअसल रणबीर और रणवीर के करीबी दोस्त और निर्देशक मनोज शर्मा जल्द ही डांस एक्शन ड्रामा फिल्म लेकर आ रहे है, जिसका नाम है 'देहाती डिस्को। इस फिल्म में कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा, गणेश आचार्या और रवि किशन जैसे कई बेहतरीन कलाकार नजर आएंगे और इसी फिल्म को प्रमोट करते हुए रणबीर कपूर और रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर 'देहाती डिस्को और इंग्लिश वाले खिसको' का हुक स्टेप किया'।


हालांकि रणबीर और रणवीर दोनों इस फिल्म को अलग-अलग प्रमोट करते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर दोनों का डांस देखने के बाद फैंस अलग-अलग प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। रणवीर सिंह के फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आप चाहे प्यार करो या फिर नफरत, लेकिन रणवीर को इग्नोर तो बिलकुल नहीं कर सकते'। तो वही रणवीर सिंह को सिम्पल लुक में देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, 'आप इस लुक में बहुत ही हैंडसम लग रहे हैं, आप सिंपल कपडे क्यों नहीं पहनते हैं'। रणबीर के फैंस भी उन पर प्यार लुटाने से पीछे नहीं रहे। एक यूजर ने लिखा, 'मेरा बेबी डांस कर रहा है, तो वही अन्य यूजर ने लिखा, 'आप सबसे बेस्ट हो रणबीर कपूर'। हालांकि कुछ फैंस को रणबीर कपूर का डांस देखने के बाद रणवीर सिंह याद आ गए।

रणबीर कपूर के आगामी फिल्मों की बात करें तो वह शादी के बाद पहली बार आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए नजर आएंगे। रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा वह शमशेरा और एनिमल जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा रणवीर सिंह की बात करें तो उनकी फिल्म 'जयेशभाई जोरदार इस फ्राइडे यानी कि 13 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसके अलावा उनकी फिल्म 'सर्कस' का भी पहला पोस्टर सामने आ चुका है।


Next Story