
x
Delhi दिल्ली: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी को बॉलीवुड की फेमस जोड़ियों में गिना जाता है क्योंकि दोनों ऑनस्क्रीन से लेकर ऑफस्क्रीन पर हिट साबित होते हैं। बात चाहे पर्सनल लाइफ की हो या प्रोफेशनल लाइफ की...दोनों कदम से कदम मिलाकर अपने काम और परिवार दोनों का ध्यान रखते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपने 250 करोड़ के घर में अपनी मां नीतू कपूर के लिए खास प्लानिंग की है? इस बात का खुलासा रणबीर की बहन और ज्वेलरी डिजाइनर रिद्धिमा कपूर ने किया है।
रिद्धिमा कपूर के घर पर फिल्म डायरेक्टर फराह खान को देखा गया, जहां वे अपने कुक दिलीप को लेकर पहुंचीं। फराह खान ने रणबीर-आलिया के घर को लेकर सवाल किया, जिसके जवाब में रिद्धिमा कपूर ने बताया कि रणबीर और आलिया के घर में सबके लिए कुछ न कुछ है। नीतू कपूर के लिए पूरा फ्लोर बनाया गया है, और मेरे और मेरे पति भारत के लिए भी बड़े कमरे बनाए गए हैं। रिद्धिमा ने ये तक बताया कि नीतू कपूर का सभी बच्चों से बहुत लगाव है और सभी के साथ उस घर में समय बिताना चाहती हैं, जिसके बाद रिद्धिमा ने बीटरूट की चटनी बनाने की खास रेसिपी फराह खान के साथ मिलकर बनाई।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर की कीमत लगभग 250 करोड़ बताई गई है, जिसमें सात फ्लोर हैं। कहा ये भी जा रहा है कि दीपावली तक आलिया- रणबीर और उनका पूरा परिवार वहां शिफ्ट हो जाएगा। बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर का काम बीते 2 साल से चल रहा है और घर का नाम कृष्णा राज बंगला रखा जाएगा। वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट फिल्म 'लव एंड वार' में दिखने वाली हैं, जिसमें उनके साथ विक्की कौशल और रणबीर कपूर नजर आने वाले हैं।
Tagsआलिया भट्टरणबीर कपूरनीतू कपूरपरिवारघर250 करोड़रिद्धिमा कपूरकृष्णाबॉलीवुडफ्लोर प्लानिंगदीपावलीज्वेलरी डिजाइनरजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





