मनोरंजन

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को शादी पर मिले करोड़ों के गिफ्ट्स, दीपिका और कटरीना ने भेजी ये खास चीज

Neha Dani
18 April 2022 6:16 AM GMT
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को शादी पर मिले करोड़ों के गिफ्ट्स, दीपिका और कटरीना ने भेजी ये खास चीज
x
इस लिस्ट में सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरूण धवन, प्रियंका चोपड़ा जैसे सितारे शामिल हैं।

बॉलीवुड हैंडसम हंक रणबीर कपूर हमेशा-हमेशा के लिए इंडस्ट्री की सबसे क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट के हो चुके हैं। बीते 14 अप्रैल को दोनों की शादी की सभी रस्में रणबीर को घर यानी वास्तु अपार्टमेंट में पूरी हुईं। इस खास मौके पर बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल हुए हैं। शादी में करिश्मा कपूर, अयान मुखर्जी, करण जौहर, करीना कपूर खान ने जमकर मस्ती की। वहीं शादी के बाद रणबीर-अलिया की रिसेप्शन पार्टी भी काफी चर्चा में रही है। पार्टी में मिस्टर और मिसेज कपूर के लुक को फैंस ने काफी पसंद किया। हर किसी ने रणबीर और आलिया को शादी में खास तोहफा दिया। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में अगर किसी का तोहफा है तो वो है बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का। जो खास होने के साथ काफी कीमती भी है। आइए जानते हैं क्या है वो...




बॉलीवुडलाइफ की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार रणबीर कपूर को कई साल तक डेट कर चुकी दीपिका पादुकोण ने उन्हें एक बेहद कीमती तोहफा ​भिजवाया है। रिपोर्ट की मानें तो दीपिका ने रणबीर-आलिया को तकरीबन 15 लाख की घड़ी गिफ्ट की है। वहीं दीपिका के पति एक्टर रणवीर सिंन ने एक बाइक तोहफे के रूप में दी है। वहीं कटरीना कैफ की बात करें तो रणबीर के साथ उनका नाम भी काफी सुर्खियों में रहा था। कटरीना ने 14.5 लाख रुपये का एक खूबसूरत प्लेटिनम ब्रेसलेट गिफ्ट किया है। अब अगर तोहफे की बात चल ही रही है तो बता दें कि रणबीर की बहन यानी करीना कपूर ने अपनी नई नवेली भाभी को 3.1 लाख रुपये का डायमंड सेट गिफ्ट किया है। वहीं रणबीर के साथ काम कर चुकी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने आलिया को मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की हुई एक खूबसूरत ड्रेस दी है। इसकी कीमत 1.6 लाख है। इस क्यूट कपल को गिफ्ट देने वालों की लिस्ट काफ लंबी है। इस लिस्ट में सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरूण धवन, प्रियंका चोपड़ा जैसे सितारे शामिल हैं।

Next Story