मनोरंजन

आलिया भट्ट के साथ में रणबीर ने मनाया जन्मदिन, सोशल मीडिया पर छाया ये Video

Shiddhant Shriwas
29 Sept 2021 6:10 PM IST
आलिया भट्ट के साथ में रणबीर ने मनाया जन्मदिन, सोशल मीडिया पर छाया ये Video
x
फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर ने मंगलवार को अपना 39वां जन्म दिन पाली जिले के जवाई बांध क्षेत्र के एक निजी रिसोर्ट में मनाया.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी रणबीर कपूर (ranbir kapoor) और आलिया भट्ट (alia bhatt) मारवाड़-गोड़वाड़ इलाके के जवाई में वैकेशन मना रहे हैं। सोमवार को जोधपुर पहुंचने के बाद दोनों सीधे पाली जिले के जवाई लेपर्ड कंजर्वेशन एरिया में पहुंचे। पिछले तीन दिन से दोनों यहीं पर हैं.

रणवीर का मंगलवार को (28 सितंबर) जन्मदिन था. जवाई में एक रिसॉर्ट में शाम को सेलिब्रेशन पार्टी भी हुई. इससे पहले दोनों सफारी पर निकले और जवाई डैम के किनारे फोटो क्लिक किए. आलिया ने दोनों के फोटो शेयर करते हुए लिखा- हैप्पी बर्थ-डे माय लाइफ.
रणबीर आलिया ने बताए खास पल
जवाई डैम के किनारे सनसेट के साथ यह फोटो क्लिक की गई। आलिया ने यह फोटो शेयर करते हुए रणवीर को विश किया। वही दोनों ने पश्चिम राजस्थान का सबसे बड़ा बांध क्षेत्र में जंगल सफारी का लिया लुप्त व लेपर्ड कंजवेशन एरिया में की जंगल सफारी इस जगह पर पूर्व देश के कई महान हस्तियां आ चुकी है सचिन तेंदुलकर, कपिलदेव, रणवीर सिंह, दीपिका, अनिल कपूर
रणवीर और आलिया सोमवार शाम साढ़े चार बजे जोधपुर पहुंचे थे. यहां से वे सीधे जवाई बांध स्थित जवाई रिसॉर्ट पहुंचे। इस क्षेत्र में तेंदुए बहुत हैं। दोनों ने जवाई लेपर्ड एरिया में सफारी की.
जवाई से जाएंगे जोधपुर
रणवीर-आलिया सफारी के बाद सड़क मार्ग से जोधपुर लौटेंगे. यहां आने के बाद उनका मेहरानगढ़ फोर्ट और उम्मेद भवन जाने का प्लान है. आालिया की मां सोनी राजदान ने भी रणबीर कपूर की फोटो शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी
मारवाड़ में ढूंढ रहे हैं वेडिंग डेस्टिनेशन
चर्चा है कि आलिया और रणवीर यहां वेडिंग डेस्टिनेशन ढूंढने आए हैं. मारवाड़ क्षेत्र वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए सेलिब्रिटीज को काफी लुभा रहा है। खासतौर पर इसका गोडवाड़ क्षेत्र. यह लेपर्ड देखने का सबसे बेहतर स्थान होने के साथ ही वेडिंग डेस्टिनेशन के तौर पर पहली पसंद बन चुका है.रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अफेयर की बातें काफी वक्त से होती रही हैं. फैंस की निगाह इस बात पर टिकी है कि आखिर दोनों कब शादी के बंधन में बंधेंगे. आपको बता दें कि रणबीर और आलिया अब लगभग अपने रिश्ते पर भी मुहर लगा चुके हैं. पूरी उम्मीद है कि दोनों इसी साल शादी कर लेंगे.
Next Story