मनोरंजन

Ranbir B'day: बेटे रणबीर के बर्थडे पर मां नीतू कपूर ने शेयर किया खास पोस्ट

Rani Sahu
28 Sep 2022 11:47 AM GMT
Ranbir Bday: बेटे रणबीर के बर्थडे पर मां नीतू कपूर ने शेयर किया खास पोस्ट
x
Ranbir B'day: बॉलीवुड के सबसे हैंडसम हीरोज में से एक फेमस स्टार किड रणबीर कपूर ने अपने शानदार अभिनय से बहुत कम समय में दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और नीतू कपूर (Rishi Kapoor and Neetu Kapoor) के बेटे रणबीर कपूर बुधवार को अपना 40वां जन्मदिन (Ranbir Kapoor 40th Birthday) मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी माँ और दिग्गज फिल्म अभिनेत्री नीतू सिंह ने खास पोस्ट शेयर कर बेटे को बर्थडे विश किया है।
नीतू कपूर ने रणबीर कपूर के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह येलो सूट पहने अपने बेटे के कंधे पर सिर टिकाए खिलखिलाकर हंस रही हैं। वहीं रणबीर प्यार से उन्हें देख रहे हैं। दोनों के बीच मां-बेटे के साथ दोस्त वाली बॉन्डिंग भी साफ देखी जा सकती है।
तस्वीर को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने लिखा, 'ये साल हमारे लिये एक माइलस्टोन साबित हुआ है। तुम्हारे पापा को मिस कर रही हूँ। वे सबसे ज्यादा खुश होंगे। मुझे यकीन है कि वे ऊपर से देख रहे होंगे। हैप्पी बर्थ डे राणा। तुम मेरे शक्ति अस्त्र हो'।
रणबीर कपूर ने अभिनेत्री आलिया भट्ट को लंबे समय तक डेट करने के बाद 14 अप्रैल, 2022 को शादी कर ली। यह जोड़ी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ब्रह्मास्त्र में स्क्रीन शेयर करती भी नजर आई। रणबीर कपूर -आलिया भट्ट जल्द ही माता-पिता भी बनने वाले हैं।

Next Story