मनोरंजन

रणबीर और नीतू कपूर ने किया गणपति विसर्जन, यूजर्स ने आलिया भट्ट के लिए पूछे सवाल

SANTOSI TANDI
24 Sep 2023 6:43 AM GMT
रणबीर और नीतू कपूर ने किया गणपति विसर्जन, यूजर्स ने आलिया भट्ट के लिए पूछे सवाल
x
यूजर्स ने आलिया भट्ट के लिए पूछे सवाल
महाराष्ट्र में गणेशोत्सव की जबरदस्त धूम है। गणेश चतुर्थी के मौके पर लोग धूमधाम से गणपति बप्पा को अपने घर लाए और अब सभी धीरे-धीरे उन्हें विदाई दे रहे हैं। इस बीच अभिनेता रणबीर कपूर और उनकी मां एक्ट्रेस नीतू कपूर ने भी गणपति को अगले बरस फिर से मिलने के वादे के साथ विदाई दी। उनका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिसमें दोनों बप्पा का विसर्जन करते दिखाई दिए।
रणवीर ने इस मौके पर लाल शॉर्ट कुर्ता और ग्रे पैंट पहनी थी। नीतू ने ग्रीन सूट कैरी किया। दोनों ने भगवान गणेश की आरती की। वहां पर पंडित मौजूद थे जिन्होंने उनकी पूजा सम्पन्न कराई। रणवीर भगवान की मूर्ति लिए आगे चल रहे थे। मुंबई में बारिश भी हो रही थी तो उनके आस-पास के लोगों ने आरती के वक्त छाता पकड़ा हुआ था। वीडियो को विरल भयानी ने शेयर किया है। इस मौके पर रणबीर की पत्नी एक्ट्रेस आलिया मौजूद नहीं थीं।
लोगों को ये बात पसंद नहीं आई। वे सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। आईए देखते हैं कैसे-कैसे कमेंट किए गए- “आलिया क्यों नहीं हैं साथ में, अंबानी के यहां पहुंच गई थीं, लेकिन अपनी फैमिली के लिए टाइम नहीं है।”, “भाई कभी आलिया के साथ भी आया कर।”, “आलिया को तो भाव ही नहीं देते ये।”, “आलिया जिद कर रही होगी आऊंगी तो डार्क लिपस्टिक लगा के ही आऊंगी तो शायद रणबीर ने मना कर दिया होगा।”, “बहूरानी आलिया भट्ट कहां गईं?”, “भाभीजी कहां हैं रणबीर?”
मिलान फैशन वीक में हिस्सा लेने गई थीं एक्ट्रेस आलिया भट्ट
उल्लेखनीय है कि आलिया ने पिछले दिनों नीता और मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में गणेशोत्सव के दौरान शिरकत की थी। बताया जा रहा है कि आलिया मिलान फैशन वीक में हिस्सा लेने गई थीं और शनिवार को मुंबई लौटी हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर की फिल्म 'एनिमल' इसी साल आने वाली है।इसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल की भी खास भूमिका है।
पहले फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब यह 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी। दूसरी ओर, आलिया की पिछली फिल्म रणवीर सिंह के साथ 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' थी। 28 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने काफी अच्छा बिजनेस किया था। फिल्म के डायरेक्टर करण जौहर थे। आलिया अब ‘जी ले जरा’ और ‘ब्रह्मास्त्र 2’ में नजर आएंगी। वैसे आलिया इस समय बेटी राहा की परवरिश पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं।
Next Story