मनोरंजन

रणबीर-आलिया 250 करोड़ रुपए का बंगला करेंगे राहा के नाम

SANTOSI TANDI
28 March 2024 7:23 AM GMT
रणबीर-आलिया 250 करोड़ रुपए का बंगला करेंगे राहा के नाम
x
मुंबई : एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट बॉलीवुड के मोस्ट लवेबल कपल में से एक हैं। दोनों हमेशा सुर्खियां बटोरते रहते हैं। प्रोफेशनल फ्रंट पर पिछला साल दोनों के लिए बहुत अच्छा रहा। आलिया को गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल फिल्मफेयर अवार्ड मिला था। साथ ही उनकी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ हिट रही। दूसरी ओर, 1 दिसंबर को रिलीज हुई रणबीर की ‘एनिमल’ मूवी बॉक्स ऑफिस पर उनके करिअर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई।
दोनों की पर्सनल लाइफ भी प्यार-मोहब्बत के साथ गुजर रही है। खास तौर से जब से उनके जीवन में बेटी राहा कपूर का आगमन हुआ है, तब से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। राहा एक साल की हो चुकी है। इस बीच, खबर है कि कपल मुंबई के बांद्रा में स्थित अपने ड्रीम हाउस कृष्णा राज बंगले में जल्द ही गृह प्रवेश को तैयार है। कपल को कई बार इस बंगले के बाहर स्पॉट किया गया है। इस इमारत का कंस्ट्रक्शन पिछले एक साल से चल रहा है। बुधवार (27 मार्च) को रणबीर, आलिया और नीतू कपूर मुआयने के लिए वहां पहुंचे।
बॉलीवुड लाइफ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि आलिया और रणबीर दोनों ही अपनी गाढ़ी कमाई इस घर में इनवेस्ट कर रहे हैं ताकि इसे मन मुताबिक बना सकें। घर में कुल मिलाकर 250 करोड़ रुपए की लागत आएगी। यह शाहरुख खान के 'मन्नत' और अमिताभ बच्चन के 'जलसा' की तरह अब मुंबई में सबसे महंगे घरों में होगा। रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर जो कि राहा से बेहिसाब प्यार करते हैं वे बंगले का नाम उसके नाम पर रख सकते हैं। फैन थ्योरीज के मुताबिक राहा इसी के साथ बॉलीवुड की सबसे बड़ी स्टारकिड बन जाएगी। बता दें कि रणबीर और आलिया के पास बांद्रा में 4 फ्लैट और हैं जिनकी कुल कीमत 60 करोड़ रुपए से ज्यादा है।
Next Story