मनोरंजन

जोधपुर पहुंचे रणबीर-आल‍िया, शादी करने की भी चर्चा, इस तस्वीर को देख फैंस के बीच मची खलबली

jantaserishta.com
27 Sept 2021 9:54 AM IST
जोधपुर पहुंचे रणबीर-आल‍िया, शादी करने की भी चर्चा, इस तस्वीर को देख फैंस के बीच मची खलबली
x

रणबीर कपूर और आल‍िया भट्ट एक्टर के बर्थडे से पहले जोधपुर पहुंच गए हैं. जोधपुर एयरपोर्ट से दोनों सेलेब्स की तस्वीर सोशल मीड‍िया पर शेयर की गई है. दोनों के इस सरप्राइज ट्र‍िप के अलावा एक और बड़ी चर्चा भी हो रही है. चर्चा है कि आल‍िया और रणबीर जोधपुर में अपना वेड‍िंग वेन्यू देख रहे हैं.

इस दौरान आल‍िया टाई-डाई ग्रीन डेनिम जैकेट और जीन्स पहनी नजर आईं. रणबीर ने बरगंडी कलर का कैजुअल आउटफ‍िट पहना था. एयरपोर्ट से निकलते हुए उनकी फोटोज इंटरनेट पर छाई हुई है. बता दें रणबीर कपूर 28 सितंबर को अपना 39वां जन्मदिन मनाएंगे. ऐसे में बर्थडे से ठीक पहले दोनों का जोधपुर ट्र‍िप स्पेशल सेलिब्रेशन का इशारा कर रहा है. वहीं शादी के लिए वेन्यू की भी चर्चा है जिसपर अभी किसी का कोई बयान नहीं आया है.
पिछले साल रणबीर ने अपना बर्थडे फैमिली के साथ मनाया था. आल‍िया ने रणबीर के बर्थडे की फोटो शेयर की थी जिसमें एक्टर अपनी मां नीतू कपूर और बहन रिद्ध‍िमा कपूर साहनी के साथ लंच करते दिखे थे. वहीं आल‍िया के साथ वे दो बर्थडे केक के आगे पोज करते नजर आए थे.
बात करें दोनों की शादी की तो पिछले साल राजीव मसंद के साथ एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने इसपर बात की थी. उन्होंने कहा था 'अगर पैनडेमिक नहीं होता तो शादी का प्लान कब का सील हो चुका होता और अभी मैं इसपर कुछ बोलकर इसे नजर नहीं लगताना चाहता हूं. मैं अपनी जिंदगी के उस गोल को जल्द ही पूरा करना चाहता हूं.'
रणबीर के इस बयान के आने के बाद आल‍िया संग उनकी शादी की काफी खबरें चली थी. लेक‍िन दोनों ने इस मामले में चुप्पी बनाए रखी. अब जोधपुर में वेड‍िंग वेन्यू देखने को लेकर बात कितनी सच होती है, ये जल्द ही पता चल जाएगा.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story