मनोरंजन

Ranbir-Alia Love Story: 11 की उम्र में रणबीर कपूर से पहली बार मिली थीं आलिया भट्ट, सेट पर दिल दे बैठीं

Rani Sahu
10 April 2022 3:26 PM GMT
Ranbir-Alia Love Story: 11 की उम्र में रणबीर कपूर से पहली बार मिली थीं आलिया भट्ट, सेट पर दिल दे बैठीं
x
11 की उम्र में रणबीर कपूर से पहली बार मिली थीं आलिया भट्ट

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। 14 अप्रैल को दोनों शादी करने जा रहे हैं। कुछ रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि वे 17 अप्रैल को फेरे लेंगे। रणबीर के घर के बाहर लाइट्स से सजावट की जा रही है। बी-टाउन में पिछले कुछ दिनों से उनकी शादी की चर्चाएं छाई हुई हैं। रणबीर और आलिया करीब 4 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। आलिया पहले कई बार बता चुकी हैं रणबीर कपूर उनका क्रश थे। अब अभिनेत्री के कई पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें वह रणबीर के बारे में बात कर रही हैं।

सेट पर रणबीर से मिली थीं आलिया
2014 में निरंजन अयंगर के साथ इंटरव्यू में अभिनेत्री ने माना कि रणबीर उनका लॉन्ग टाइम क्रश थे। तब तक वह एक्टर नहीं बने थे। आलिया ने बताया कि जब वह 11 साल की थीं रणबीर से पहली बार मिली थीं। वह उस वक्त भंसाली के असिस्टेंट थे। उन्होंने कहा, 'रणबीर से मैं तब मिली जब वह उन्हें असिस्ट कर रहे थे। मैं सोनम कपूर से भी मिली लेकिन मुझे उनके बारे में याद नहीं है।'
देखते ही दिल बैठी थीं आलिया

आलिया ने बताया रणबीर के साथ उनका एक शूट था और उन्हें उनके कंधे पर सिर रखना था। वह कहती हैं, 'संजय सर अब भी मुझसे कहते हैं तुम उस वक्त रणबीर के साथ फ्लर्ट कर रही थी। मैं 11 साल की थी यहां तक कि मुझे तब तक फ्लर्टिंग का मतलब भी पता नहीं था। हां मैं सांवरिया के फर्स्ट फ्रेम मे देखते ही प्यार कर बैठी।'
इसी साल रिलीज होगी 'ब्रह्मास्त्र'
आलिया ने उस इंटरव्यू में कहा कि वह उनके साथ काम करना चाहती हैं। बता दें कि रणबीर और आलिया जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है। 'ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Next Story