मनोरंजन

रणबीर- आलिया को गिफ्ट में मिले 'रणबीर-आलिया', NGO ने दिया ये खास गिफ्ट

Neha Dani
16 April 2022 6:29 AM GMT
रणबीर- आलिया को गिफ्ट में मिले रणबीर-आलिया, NGO ने दिया ये खास गिफ्ट
x
अब दोनों की फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को रिलीज होगी।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल को शादी कर ली है। दोनों की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हर तरफ बस दोनों को लेकर चर्चा है। इस बीच एक खबर सामने आई है जिसे सुनकर आलिया और रणबीर भी खुश हो जाएंगे। वैसे तो कई फैंस और ब्रांड्स ने दोनों को दिलचस्प तरीके से विश किया है, लेकिन एक एनिमल वेल्फेयर ने जो आलिया और रणबीर की शादी के मौके पर किया है वो आपका दिल जीत लेगा। इतना ही नहीं पूजा भट्ट ने भी इसके लिए एनजीओ को थैंक्यू कहा है।



दरअसल, शादियों में अक्सर घोड़े और घोड़ी का इस्तेमाल करते हैं। दूल्हा बारात लेकर दुल्हन को लेने जाता है। रणबीर और आलिया ने शादी में ऐसा नहीं किया और इस वजह से उनकी प्रशंसा और उन्हें शादी का गिफ्ट देने के लिए एनिमल वेल्फेयर एनजीओ ने एक घोड़ी का नाम आलिया और घोड़े का नाम रणबीर रख दिया है। दोनों घोड़े व्हाइट कलर के हैं। इन घोड़ों के बारे में बताते हुए वेल्फेयर के एक मेंबर ने कहा, जिसका नाम आलिया रखा है वो उन्हें बेहद बुरी हालत में मिली थी। उसे कई शादियों में इस्तेमाल किया जाता था। वह कमजोर थी और उसको कई सारी चोटें लगी थीं।
वहीं दूसरा जिसका नाम रणबीर है उसे गेटवे ऑफ इंडिया, मुंबई से रेस्क्यू किया गया। इसे वहां सामान उठााने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। उसके चारों पैरों पर सूजन थी। दोनों घोड़े अब एनिमल राहत सैंचुरी में रह रहे हैं और वहां उनका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
इस बारे में जानकारी देते हुए एनजीओ ने लिखा, 'बॉलीवुड के पावर कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी शादी को घोड़ों से मुक्त रथा। ये उनकी अच्छी सोच को दिखाया है। उनके इस नेक काम के लिए एनिमल राहत ने उनके 2 घोड़ों का नाम रणबीर और आलिया रख दिया है।' पूजा भट्ट इस बात से काफी खुश हैं और उन्होंने लिखा, ये बहुत ही शानदार है।
रणबीर और आलिया के रिलेशनशिप की बात करें तो दोनों ने साल 2017 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। फिर फिल्म ब्रह्मास्त्र के दौरान दोनों एक-दूसरे के बहुत करीब आ गए। साल 2018 में दोनों ने अपना रिलेशनशिप कन्फर्म किया और अब 2022 में दोनों ने शादी कर ली। अब दोनों की फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को रिलीज होगी।


Next Story