मनोरंजन
राम कपूर को ऐसे मिला उनका हमसफर, गौतमी को 'भाभी' बुलाते थे पहले
Rounak Dey
1 Sep 2022 8:09 AM GMT

x
इस शो में गौतमी राम कपूर की भाभी की भूमिका में नजर आई थीं, जो बाद में उनकी वाइफ बन जाती हैं।
राम कपूर ने टेलिविजन की दुनिया में भरपूर नाम कमाया और सबसे अधिक पॉप्युलैरिटी उन्हें 'बड़े अच्छे लगते हैं' से मिली। राम कपूर अपने एक टीवी शो 'घर एक मंदिर' में गौतमी गाडगिल के साथ नजर आए थे और इसी शो ने उन्हें उनका हमसफर भी दे दिया। आइए, आज उनके बर्थडे पर जानते हैं गौतमी से उनकी लव स्टोरी और उनके बच्चों के बारे में।
उनके बीच की बॉन्डिंग धीरे-धीरे रियल लाइफ में भी आ गई
राम कपूर और गौतम गाडगिल तब रील लाइफ कपल थे, जिन्हें साथ देखना लोगों को काफी अच्छा लगता था। इस शो में उनके बीच की बॉन्डिंग धीरे-धीरे रियल लाइफ में भी काम कर गई और बात शादी तक जा पहुंची।
गौतमी हेल्थ फ्रीक, वहीं राम कपूर खाने के मामले में पेटू
गौतमी जहां हेल्थ फ्रीक हैं वहीं राम कपूर खाने के मामले में पेटू, लेकिन दोनों का मन एक राह पर था, धड़कनें एक-दूसरे के लिए धड़क रही थी।
राम कपूर कई दिलों की धड़कन थे
गौतमी गाडगिल 16 की उम्र में ग्लैमरस मॉडल के रूप में जानी जाती थीं। अच्छी हाइट और शानदार एक्टिंग स्किल्स की वजह से गौतमी आगे बढ़ती गईं। वहीं राम कपूर भी कई दिलों की धड़कन बन चुके थे।
गौतमी के दूसरे पति हैं राम कपूर
हालांकि, गौतमी की लाइफ में राम कपूर उनका पहला प्यार नहीं थे। गौतमी गाडगिल को राम कपूर से पहले एक कमर्शल फोटोग्राफर से प्यार हुआ था।
दोनों के रिश्ते में दरारें पड़ने लगीं
इस फोटोग्राफर का नाम था मधुर श्रॉफ, जिनसे प्यार के बात गौतमी ने शादी भी कर ली। हालांकि, शादी के कुछ समय बाद ही उन्हें लगने लगा कि उन्होंने गलत फैसला ले लिया है। दोनों के रिश्ते में दरारें पड़ने लगीं और फिर जल्द ही दोनों ने तलाक ले लिया।
गौतमी राम कपूर की भाभी की भूमिका में
'घर एक मंदिर' के सेट पर दोनों की मुलाकात हुई। इस शो में गौतमी राम कपूर की भाभी की भूमिका में नजर आई थीं, जो बाद में उनकी वाइफ बन जाती हैं।
Next Story