मनोरंजन

न्यूड रणवीर सिंह के समर्थन में आए राम गोपाल वर्मा, बोले- 'लड़कियां ऐसा कर सकती हैं तो लड़के क्यों नहीं?'

Rani Sahu
26 July 2022 8:00 AM GMT
न्यूड रणवीर सिंह के समर्थन में आए राम गोपाल वर्मा, बोले- लड़कियां ऐसा कर सकती हैं तो लड़के क्यों नहीं?
x
न्यूड रणवीर सिंह के समर्थन में आए राम गोपाल वर्मा

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपने न्यूड फोटोशूट की वजह से चर्चा में हैं। पेपर मैगजीन वेबसाइट के मैगजीन कवर के लिए अभिनेता ने न्यूड फोटोशूट कर फैंस के बीच तहलका मचा दिया हैं। कई लोगों ने रणवीर के इस न्यूड फोटोज पर कमेंट कर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। कुछ नेटिज़न्स ने रणवीर की इस न्यूड फोटो पर कमाल के मीम्स भी बनाए है। और तो और रणवीर सिंह के खिलाफ चेंबूर पुलिस स्टेशन में न्यूड फोटोशूट के चलते केस भी दर्ज हुआ है। इसी बीच अब फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) ने 'गली बॉय' रणवीर का समर्थन करते दिखाई दे रहे है।

राम गोपाल वर्मा ने एक इंटरव्यू में कहा- 'रणवीर का न्यूड फोटोशूट लैंगिक समानता का बेहतरीन उदाहरण है।' उन्होंने आगे कहा, 'अगर लड़कियां अपनी बॉडी फ्लॉन्ट कर सकती हैं तो लड़के क्यों नहीं? यह बहुत ही दोहरी मानसिकता है कि पुरुषों को विभिन्न मापदंडों में आंका जाता है। पुरुषों को भी महिलाओं के समान अधिकार मिलना चाहिए।'
निर्देशक राम गोपाल वर्मा से पहले एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने रणवीर का सपोर्ट किया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि, 'मैं रणवीर के बारे में कुछ भी बुरा नहीं सुनना चाहूंगी।' रणवीर और आलिया की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' जल्द ही पर्दे पर दस्तक देगी।


Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story