मनोरंजन

राम चरण ने आलिया भट्ट को अपने अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, लिखा ये खूबसूरत नोट

Rounak Dey
16 March 2022 11:02 AM IST
राम चरण ने आलिया भट्ट को अपने अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, लिखा ये खूबसूरत नोट
x
मेकर्स ने आलिया के किरदार ईशा का पहला लुक शेयर किया। ये कह सकते है कि, आलिया बैक-टू-बैक हिट फिल्में देने के लिए तैयार है।

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने मंगलवार को अपना 29वां जन्मदिन मनाया हैं। इस मौके पर आलिया भट्ट को बड़े-बड़े सितारों और फैंस ने विश किया। वहीं इस लिस्ट में साउथ सिनेमा के सुपरस्टार 'राम चरण' (Ram Charan) का नाम भी जुड़ गया है। राम चरण ने उन्हें अपने अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी हैं। राम चरण के पोस्ट को सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है।

दरअसल, राम चरण ने आलिया भट्ट (Ram Charan Wished Alia) को विश करते हुए ट्विटर पर लिखा, ' हमारी सीता जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारे देश की सबसे प्रतिभाशाली एक्ट्रेसेस में से एक। आपको ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं। इसी के साथ उन्होंने आलिया भट्ट को टैग भी किया। वहीं राम चरण ने अपनी और आलिया की एक फोटो भी शेयर की जो कि फिल्म के शूटिंग के दौरान की लग रही है। बता दें, आलिया भट्ट जल्द ही राम चरण के साथ फिल्म 'आरआरआर' में नजर आने वाली हैं।


ये फिल्म काफी लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई जिसका फैंस को इंतजार है। इस फिल्म का एंथम सॉन्ग शोले (Anthem Song Sholay) हाल ही में रिलीज हुआ जिसको दर्शको का बहुत प्यार मिल रहा है। इस गाने में राम चरण, आलिया भट्ट और जूनियर एनटीआर नजर आ रहे है। ये फिल्म 25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इस फिल्म को एस.एस राजामौली ने डायरेक्ट किया है।
हाल ही में एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' रिलीज हुई जिसमें उन्होंने अपनी एक्टिंग से तहलका मचा दिया। इस फिल्म को संजय लीला भंसाली ने बनाया है। इतना ही नहीं, आलिया भट्ट इस वक्त काफी सारे प्रोजेक्ट में बिजी है जिसमें वो नजर आने वाली है। वहीं कल उनके जन्मदिन पर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के मेकर्स ने उन्हें खास तोहफा दिया है। मेकर्स ने आलिया के किरदार ईशा का पहला लुक शेयर किया। ये कह सकते है कि, आलिया बैक-टू-बैक हिट फिल्में देने के लिए तैयार है।


Next Story