मनोरंजन

पिता चिरंजीवी की उपलब्धि पर भावुक हुए रामचरण, सोशल मीडिया पर लिखा नोट

jantaserishta.com
20 March 2026 12:33 PM IST
पिता चिरंजीवी की उपलब्धि पर भावुक हुए रामचरण, सोशल मीडिया पर लिखा नोट
x
मुंबई: उगादी के पावन अवसर पर तेलांगना गद्दार फिल्म अवॉर्ड्स का भव्य आयोजन हुआ। इस समारोह में तेलुगु सिनेमा के कलाकारों, निर्देशकों और तकनीशियनों को सम्मानित किया गया। इस दौरान साउथ सिनेमा के सुपरस्टार चिरंजीवी को भी सम्मान मिला।
मेगास्टार चिरंजीवी को प्रतिष्ठित एनटीआर नेशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। अपने पिता को सम्मानित होते देख अभिनेता राम चरण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खुशी जाहिर की। उन्होंने एक इमोशनल नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने तेलंगाना गद्दार फिल्म अवॉर्ड्स का दिल से धन्यवाद देते हुए लिखा कि यह उनके पूरे परिवार के लिए गर्व का पल है। राम ने लिखा, "तेलंगाना गद्दार फिल्मअवॉर्ड्स को मेरा दिल से धन्यवाद, जिन्होंने सिनेमा का जश्न मनाया और शानदार टैलेंट को सम्मानित किया। सभी विजेताओं को बधाई। हमारे लिए यह गर्व और भावनाओं से भरा पल है कि चिरंजीवी को एनटीआर नेशनल अवॉर्ड मिला। उनकी मेहनत, समर्पण और सिनेमा के प्रति प्यार पीढ़ियों को प्रेरित करता रहा है और यह सम्मान हमारे लिए बहुत खास है।"
उन्होंने आगे तेलंगाना के मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए लिखा, "हमारा मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और तेलंगाना सरकार को दिल से धन्यवाद, जिन्होंने प्रतिभा को पहचाना और इतना भव्य और यादगार समारोह आयोजित किया।"
इस भव्य कार्यक्रम में मनोरंजन जगत से जुड़े कलाकारों समेत कई लोगों ने शिरकत की। इस कार्यक्रम को सुमा कनाकाला और प्रदीप मचीराजू ने होस्ट किया। वहीं, निधि अग्रवाल की डांस परफॉर्मेंस और श्रेया घोषाल, देवी श्री प्रसाद और मंगली के लाइव म्यूजिक शो देखने को मिले। इसके अलावा, तेलंगाना की संस्कृति को दर्शाते रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ था।
अभिनेता चिरंजीवी हाल ही में फिल्म 'माना शंकरा वरप्रसाद गारू' में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा काम कर रही है। निर्देशक अनिल रविपुडी की यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। एक्शन, कॉमेडी और इमोशन का शानदार मिश्रण होने की वजह से इसे तेलुगु सिनेमा में ब्लॉक बस्टर का दर्जा मिल चुका है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story