मनोरंजन

राम चरण और जूनियर एनटीआर ने करण जौहर को दिया झटका! अब 'कॉफी विद करण' में दिखेंगे ये साउथ स्टार्स

Neha Dani
1 July 2022 3:39 AM GMT
राम चरण और जूनियर एनटीआर ने करण जौहर को दिया झटका! अब कॉफी विद करण में दिखेंगे ये साउथ स्टार्स
x
दोनों ने ही अभी तक इस बारे में कोई अनाउंसमेंट नहीं की है।

करण जौहर एक बार फिर अपने फेमस चैट शो 'कॉफी विद करण' को लेकर स्क्रीन पर वापस आने वाले हैं। वो इस शो के सातवें सीजन को होस्ट करते दिखाई देंगे। ये शो पहली बार OTT प्लेटफॉर्म पर आएगा। इसके साथ ही फैंस इस बात को लेकर एक्साइटेड हैं कि इस सीजन में कौन-कौन सी हस्तियां शामिल होंगी और अपनी जिंदगी के राज खोलेंगी। खैर, ये खबरें सामने आ रही थीं कि इस बार सुपरहिट मूवी RRR के राम चरण और जूनियर एनटीआर करण के मजेदार सवालों के जवाब देते नजर आएंगे, लेकिन इस बीच फैंस को झटका लगा है। दोनों ही सितारों ने शो का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया है और इसकी वजह अभी तक सामने नहीं आई है। इनकी जगह टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन नजर आएंगे।

मलाइका और अर्जुन होंगे साथ
सूत्रों के मुताबिक, 'कॉफी विद करण 7' (Koffee With Karan 7) में बॉलिवुड के फेमस लवबर्ड्स अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) एक साथ हिस्सा लेंगे। ऐसा पहली बार होगा, जब किसी प्लेटफॉर्म पर दोनों साथ दिखाई देंगे। उन्हें अपने रिश्ते की वजह से समाज से बहुत ताना सुनना पड़ता है, लेकिन वो बिना इस पर रिएक्ट किए अपनी लव लाइफ खुशी खुशी बिता रहे हैं। हाल ही में वो रोमांटिक वेकेशन के लिए पेरिस गए थे।



'लाइगर' की कास्ट बैठेगी काउच पर

इनके अलावा बताया जा रहा है कि शो में साउथ के फेमस ऐक्टर Vijay Devarakonda भी हिस्सा लेंगे। उनके साथ काउच पर Ananya Panday बैठेंगी। दोनों 'लाइगर' (Liger) मूवी में साथ नजर आएंगे। इस मूवी से विजय बॉलिवुड और अनन्या साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं।

सामंथा रुथ प्रभु होंगी हिस्सा

खबरें ये भी हैं कि साउथ की फेमस ऐक्ट्रेस और 'ऊ अंटावा' गर्ल सामंथा रुथ प्रभु भी इस शो में शिरकत करेंगी। बताया जा रहा है कि वो अक्षय कुमार संग आएंगी। हालांकि, दोनों ने ही अभी तक इस बारे में कोई अनाउंसमेंट नहीं की है।


Next Story